पहली को-स्टार सिमी ग्रेवाल थीं ऋषि कपूर का पहला क्रश!

Webdunia
रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (11:39 IST)
ऋषि कपूर ने अपने पिता राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में वे सिमी ग्रेवाल के साथ नजर आए। फिल्म में सिमी ग्रेवाल ने एक युवा टीचर की भूमिका निभाई थी, जिसे उसके स्कूल में पढ़ने वाला छात्र प्यार करने लगता है। इसी छात्र की भूमिका ऋषि कपूर ने निभाई थी।

लेकिन यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि सिमी ग्रेवाल वास्तव में ऋषि कपूर का पहला क्रश थीं। सिमी के चैट शो में ऋषि कपूर ने खुलासा किया था कि वह उनका पहला प्यार थीं।

अपनी पहली को-स्टार और करियर में उनके योगदान के बारे में बताते हुए ऋषि ने कहा था कि उनके दिल में सिमी ग्रेवाल के लिए एक बहुत ही खास स्थान है। उन्होंने कबूल किया कि वह उनका पहला प्यार थीं, उनका पहला क्रश।
 

एक्टर के मुताबिक, सिमी ने ‘मेरा नाम जोकर’ में उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म में जो कुछ भी किया है वह राज कपूर और सिमी ग्रेवाल की वजह था। सिमी ने हमेशा उन्हें धैर्य दिखाया।

ऋषि कपूर के निधन के बाद सिमी ग्रेवाल ने अपने प्यारे दोस्त के लिए एक इमोश्नल पोस्ट लिखा था। सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट किया था- ‘मेरा चिंटू डार्लिंग अब इस दुनिया में नहीं है। मेरे सबसे प्यारा दोस्त... मेरा को-एक्टर... मेरा प्लेमेट...। वो मुझे रुलाने तक हंसाया करता था! अब आंखों में सिर्फ आंसू हैं। कोई गुडबाय नहीं.. कोई अंतिम संस्कार नहीं...।’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More