Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आरके स्टूडियो के बाद बिका राज कपूर का बंगला, जानिए कौन हैं खरीदार

हमें फॉलो करें आरके स्टूडियो के बाद बिका राज कपूर का बंगला, जानिए कौन हैं खरीदार

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023 (15:58 IST)
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता राज कपूर का ऐतिहासिक बंगला बिग गया है। मुंबई के चेंबूर में स्थित इस बंगले को गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने खरीदा है। कंपनी इस पर एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट डेवलप करेगी। 

 
बताया जा रहा है कि राज कपूर के बंगले का सौदा 100 करोड़ रुपए में हुआ है। हालांकि इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। कंपनी का कहना है कि इस बंगले को राज कपूर के परिवार वालों से खरीदा गया है और उस पर एक प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाया जाएगा।
 
खबरों के अनुसार राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने कहा, इस प्रॉपर्टी से हमारी कई यादें जुड़ी हैं और इसका हमारे परिवार के लिए काफी महत्व है। हमें उम्मीद है कि कंपनी इसकी समृद्ध विरासत को अगले फेज में ले जाएगी। 
 
बता दें कि इससे पहले गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मई 2019 में राज कपूर के आरके स्टूडियो को खरीदा था। वहां मिक्स्ड यूज प्रोजेक्ट Godrej RKS डेवलप किया जा रहा है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंस्टा लाइव आकर 'बिग बॉस 16' विनर एमसी स्टैन ने तोड़ा शाहरुख खान का रिकॉर्ड