कोरोनावायरस के शिकार हुए दिलीप कुमार के दोनों भाई, अस्पताल में भर्ती

Webdunia
रविवार, 16 अगस्त 2020 (19:15 IST)
कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। रोज हजारों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे है। आमजनों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इस वायरस का शिकार बन रहे हैं। ताजा खबरों की माने तो दिग्गज एक्टर दिलीपकुमार के दोनों छोटे भाई एहसान खान और असलम खान भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

 
दोनों को ही मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। वायरस का शिकार होने के बाद शनिवार रात को अहसान और असलम को जब अस्पताल में भर्ती किया गया तो दोनों का ऑक्सीजन लेवल काफी कम था। रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो ने एहसान और असलम की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया।

ALSO READ: धोनी से मिलने के लिए रणवीर सिंह ने किया था यह काम, तस्वीर शेयर कर पहली मुलाकात को किया याद
 
दोनों भाइयों का इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने बताया, दोनों भाइयों को बाय-पैप वेंटिलेटर पर रखा गया है और इस वक्त दोनों आईसीयू में है। दोनों ही काफी उम्रदराज हैं और दोनों ही पहले से ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधित बीमारियों से भी पीड़ित हैं। ऐसे में दोनों की हालत चिंताजनक तो है, मगर फिलहाल स्थिर है। 
 
रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया, चिंता करने की कोई बात नहीं है। अहसान और असलम दोनों ही जल्द ठीक होकर घर लौट आएंगे। डॉक्टर जलील पारकर और डॉ. निखिल गोखले उनका इलाज कर रहे हैं और दोनों बहुत ही काबिल डॉक्टर हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जो सलमान-शाहरुख-रितिक की फिल्म नहीं कर पाई, वो कारनामा करने जा रही है स्त्री 2

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

मिलन फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरेंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More