dharma sangrah
✕

इस शहर को अपना दूसरा घर मानते हैं सलमान खान, जानिए क्यों है इतना लगाव

Webdunia
अभिनेता सलमान खान के लिए अबु धाबी दूसरे घर जैसा है और उनकी अगली फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग हाल में संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी में पूरी हुई और सलमान का कहना है कि फिल्म की शूटिंग का अनुभव उनके लिए रोमांचकारी और आनंददायक था। आबु धाबी में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है। इसकी शूटिंग तीन अलग अलग स्थानों पर की गई है। इस में 10 सुपर स्टार हैं।
 
सलमान ने कहा कि भारत और अबु धाबी के बीच करीबी सांस्कृतिक रिश्ते हैं। इसलिए मैं यहां आना पसंद करता हूं। पिछले साल मैंने भारत से ज्यादा वक्त अबु धाबी में गुजारा है। निश्चित तौर पर मुझे लगता है कि यह मेरा दूसरा घर है। यहां ‘भारत’ की शूटिंग करना उत्साहजनक, रोमांचकारी और आनंददायक अनुभव रहा।’’ 
 
फिल्म की शूटिंग लिवा रेगिस्तान में की गई है। इसके साथ ही 1970 के दशक में अल वसबा और अल ऐन में स्थित तेल क्षेत्रों के सेट बनाकर भी फिल्म की शुटिंग की गई। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग के लिए केआईजेडएडी में टू फोर 54 के बाहरी हिस्से का भी इस्तेमाल किया गया। 
 
केआईजेडएडी में खाड़ी शहर का मीडिया और मनोरंजन उद्योग स्थित है। अबु धाबी में फिल्माए गए दृश्य में जर्मनी, फ्रांस, आयरलैंड, रूस, ईरान और पाकिस्तान के कलाकारों को लिया गया है। भारत के निर्देशक अली अब्बास जफर ने कहा कि अबु धाबी में अलग अलग प्रकार के स्थल हैं जिनमें से शूटिंग करने के लिए आप अपनी पसंद के स्थल का चयन कर सकते हैं। 
 
यह फिल्म 2019 में ईद पर रिलीज होगी। यह फिल्म 2014 में आई कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ का रूपांतरण है। फिल्म में कैटरीना कैफ, तब्बू, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पटानी और नूरा फतेही हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ का पहला गाना ‘कर मेहनत’ इस दिन होगा रिलीज, सोनू निगम की आवाज जीत लेगी दिल

हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं, 'बिग बॉस 20' में छलका रोहित शेट्टी का दर्द

'मेरा दिल टूट गया', मुंबई में शो के बीच शिल्पा राव के साथ हुआ ऐसा बर्ताव, छलका दर्द

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लवप्रीत की क्लास, पूछा- कैसा चल रहा है मसाज पार्लर?

'पड़ोसी के बम से तेज फटना चाहिए अपना बम.' KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन ने सुनाया बचपन का दिवाली किस्सा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख