शो 'किस्मत की लकीरों से' के लिए अभिषेक पठानिया ने लिया एक नया लुक

WD Entertainment Desk
शनिवार, 23 दिसंबर 2023 (11:34 IST)
Kismat Ki Lakiron Se Show: शेमारू उमंग के लोकप्रिय शो 'किस्मत की लकीरों से' की मनोरंजक कहानी ने दर्शकों को जोड़े रखा है। इस कड़ी में शो की वर्तमान कहानी में एक नाटकीय मोड़ आता है जहां अभिषेक पठानिया द्वारा अभिनीत किरदार अभय अपनी याददाश्त खो देता है और दस साल पीछे चला जाता है। 
 
इस दिलचस्प कथानक में, अब अभय मानता है कि वह 'बब्बर शेर गैंग' के नाम से जाने जाने वाले गिरोह का नेता है। जिसका नाम 'शेरा' रखा गया है, जो इस सीरीज में उत्साह की एक नई परत जोड़ता है। अभिनेता अभिषेक पठानिया, चल रहे ट्रैक के लिए अपने नए लुक को लेकर जानकारी साझा की है। 
 
अभिषेक ने कहा, अभय खुद को समय के जाल में फंसा हुआ पाता है और उसे यकीन होता है कि वह 'बब्बर शेर' गिरोह का नेता है, जिसे 'शेरा' कहा जाता है। वह आधुनिक समय का रॉबिनहुड है, जो जरूरतमंद लोगों की मदद करता है। यह ट्रैक बहुत ही दिलचस्प रूप से विकसित हो रहा है और मैं अपने इस दिलचस्प अवतार को लेकर बहुत उत्साहित हूं।
 
अपने नए अवतार के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, मैंने आधुनिक समय के रॉबिन हुड वाइब को अपनाने के लिए एक आकर्षक शैली को अपनाया है। अपकमिंग ट्रैक को ध्यान में रखते हुए, मैंने पहले से ही अपने बाल बढ़ाना शुरू कर दिए हैं। पूरी तरह से काले रंग की पोशाक के साथ इस पहनावे में मेरे सिर पर एक बंदना बंधी हुई है। 
 
अभिषेक ने कहा, घड़ी के बजाय, मैं एक ब्रेसलेट पहनता हूं। 'शेरा' के रूप में, गिरोह का नेता होने के नाते, मैंने बोलने का एक अलग तरीका अपनाया है, जिसमें एक विशेष स्वर प्राप्त करने के लिए मैंने कुछ साउंड मॉड्यूलेशन भी किया है। मेरे लुक को पूरा करने के लिए एक शेर का मुखौटा भी शामिल है, जो किरदार को और एक नया टच दे रहा है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More