'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हुए सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा!

Webdunia
रविवार, 22 मई 2022 (14:21 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की जब से घोषणा हुई है तब से ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है। फिल्म कभी अपने नाम तो कभी अपनी स्टारकास्ट को लेकर सुर्खियों में रही है। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है।

 
इस फिल्म में सलमान खान के साथ उनके बहनोई आयुष शर्मा और जहीर इकबाल नजर आने वाले थे। लेकिन अब खबरें आ रही है कि 'कभी ईद कभी दिवाली' से आयुष शर्मा बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि जहीर इकबाल भी फिल्म से बाहर हो गए हैं।
 
खबरों के अनुसार आयुष शर्मा ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने पूरे दिन की शूटिंग भी पूरी कर ली थी। लेकिन बाद में आयुष शर्मा रचनात्मक मतभेदों का हवाला देते हुए इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए हैं। 
 
फिलहाल मेकर्स आयुष शर्मा और जहीर इकबाल का रिप्लेसमेंट ढूंढ़ा रहे हैं। सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और तेलुगू अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More