गोविंदा की भांजी आरती सिंह इस दिन लेंगी सात फेरे, बताया होने वाले पति से कैसे हुई पहली मुलाकात

38 साल की उम्र आरती सिंह बिजनेसमैन दीपक चौहान संग सात फेरे लेंगी

WD Entertainment Desk
शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (14:40 IST)
Arti Singh wedding date: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भानजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वह 38 साल की उम्र में बिजनेसमैन दीपक चौहान संग सात फेरे लेंगी। हाल ही में आरती सिंह ने अपनी वेडिंग डेट का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी लव नहीं अरेंज मैरिज है। 
 
ईटाइम्स संग बात करते हुए आरती सिंह ने बताया की उनकी शादी कब और कहां हो रही हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि दीपक से उनकी मुलाकात कैसे हुई थी। आरती सिंह 25 अप्रैल को शादी रचाने वाली हैं। आरती और दीपक की शादी मुंबई में होगी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

आरती सिंह ने खुलासा किया कि वह और दीपक एक प्राइवेट मैचमेकर्स के जरिए मिले थे। यह बिल्कुल अरेंज्ड मैरिज है। उनकी और दीपक की बातचीत पिछले साल जुलाई में शुरु हुई थी। इसके बाद अगस्त 2023 में उनकी पहली मुलाकात दीपक के बर्थडे पर हुई थी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

आरती सिंह ने कहा, नवंबर में मैंने इस रिश्ते में कमिटेड होने का फैसला किया। 1 जनवरी को दीपक ने दिल्ली में मेरे गुरुजी के मंदिर में अंगूठी पहनाकर मेरे सामने शादी का प्रपोजल रखा था और मैं तब हां कह दिया था। उसी दिन और पल को मैं अपनी सगाई मानती हूं। 
 
आरती ने कहा, मैंने चीची मामा (गोविंदा) को भी अपनी शादी के बारे में बताया और वह मेरे लिए खुश थे। मुझे उम्मीद है कि वो मुझे शादी में आकर अपना आशीर्वाद देंगे। मुझे यकीन है कि वो इसमें शामिल होंगे क्योंकि वो मुझसे प्यार करते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

एनटीआर जूनियर के स्टारडम ने यूएस को जकड़ा, देवरा: पार्ट 1 ने रिलीज से पहले प्रीमियर प्री-सेल में 45000 टिकट बेचे

जो सलमान-शाहरुख-रितिक की फिल्म नहीं कर पाई, वो कारनामा करने जा रही है स्त्री 2

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More