आमिर खान पहुंचे अमृतसर, 'लाल सिंह चड्ढा' के सेट पर ही मनाएंगे अपना जन्मदिन

Webdunia
शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (11:14 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान हर साल अपना जन्मदिन अपने घर के नीचे प्रशंसकों और मीडिया के साथ केक काट कर मनाते आए हैं। लेकिन इस बार, अभिनेता ने लाल सिंह चड्ढा के अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए अमृतसर का रुख कर लिया है।

 
फिल्म इस साल के अंत में क्रिसमस पर रिलीज होगी और दर्शकों के सामने एक सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्ट पेश करने के लिए टीम कोई कसर नहीं छोड़ रही है। लाल सिंह चड्ढा अपनी घोषणा के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही है और यह हॉलीवुड क्लासिक 'फॉरेस्ट गंप' का आधिकारिक रीमेक है।
 
इससे पहले वेलेंटाइन डे के मौके पर, आमिर ने फिल्म से अपनी को-स्टार करीना कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया था। फिल्म को पूरे भारत में 100 अलग-अलग स्थानों पर शूट किया जाएगा।
 
फिल्म लाल सिंह चढ्ढा अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित व अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित की जाएगी है और इसे वायाकॉम18 स्टूडियोज़ और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जाएगा। फिल्म इस साल 2020 की क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अनुष्का सेन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बनीं साउथ कोरिया के बिलबोर्ड पर फीचर होने वाली पहली इंडियन स्टार

पिता के निधन के बाद मलाइका अरोरा का पहला पोस्ट, बोलीं- हमारा परिवार समय गहरे सदमे में...

मौत से पहले अनिल अरोरा ने किया था दोनों बेटियों को कॉल, कहा था- मैं थक गया हूं...

पर्दे पर दिखेगी मीना कुमारी और कमाल अमरोही की लव स्टोरी, संजय दत्त ने किया एलान

जाह्नवी कपूर बनीं गोल्डन गर्ल, देखिए एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल अवतार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More