फिल्म उरी डाउनलोड की तो हो गई सर्जिकल स्ट्राइक, फिल्म की जगह ये मिला

Webdunia
पायरेसी से पूरी दुनिया की फिल्म इंडस्ट्री परेशान है। फिल्म रिलीज होते ही शाम को लोगों के मोबाइल में फिल्म होती है। खराब प्रिंट पर आंख फोड़ते हुए लोग फिल्म देखते हैं। संवाद ठीक से सुनाई नहीं देते, लेकिन इससे इन्हें फर्क नहीं पड़ता। 
 
कुछ लोग इंतजार करते हैं अच्छे प्रिंट का जो थोड़े दिन बाद उपलब्ध हो जाता है, लेकिन ये सिनेमाघर जाकर फिल्म देखना पसंद नहीं करते जबकि सिनेमाघर में ही फिल्म देखने का वास्तविक आनंद है। 
 
हाल ही में उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 2019 की यह पहली हिट फिल्म है। इस फिल्म में कोई बड़ा सितारा नहीं है, लेकिन अनोखे विषय के कारण दर्शकों ने इस फिल्म को हाथो-हाथ लिया है। 
 
हाल ही में एक व्यक्ति ने टॉरेंट से 3.4 जीबी की उरी फिल्म डाउनलोड की। जब फिल्म देखने बैठा तो उसके साथ सर्जिकल स्ट्राइक हो गई। फिल्म के मुख्य कलाकार विक्की कौशल और यमी गौतम स्क्रीन पर आते हैं और कहते हैं कि जब हम दुश्मन को उसके घर में घुस कर मारते हैं तो आपको भी डाउनलोडेड फिल्म देखने से रोकने के लिए स्क्रीन पर आ सकते हैं। ये नया हिन्दुस्तान है। 
 
ज्यादातर लोगों के साथ यही अनुभव हुआ है और वे फिल्म देखते हुए चौंक गए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More