Box Office पर कैसा रहा शाहरुख खान की 'ज़ीरो' का दूसरा दिन

Webdunia
शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'ज़ीरो' के पहले दिन के कलेक्शन से बॉलीवुड में निराशा छा गई। उम्मीद कहीं बढ़ कर थी। कहने वालों ने तो कह डाला था कि पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 35 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। इतना नहीं तो भी 25 करोड़ के आंकड़े की उम्मीद स्वाभाविक थी क्योंकि फिल्म के रिलीज होने के पहले माहौल अच्छा था। ट्रेलर और गाने पसंद किए गए थे, लेकिन पहले दिन फिल्म ने 20.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह कलेक्शन अच्छे तो कहे जा सकते हैं, लेकिन शानदार नहीं। 
 
दूसरे दिन भी फिल्म के कलेक्शन में खास परिवर्तन नहीं आया है और ये  18.22 करोड़  हैं। यानी दो दिनों में फिल्म ने 38.36 करोड़ रुपये कलेक्शन किया है। 
 
फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया मिश्रित है और ये बड़े बजट की फिल्म के लिए अच्छी बात नहीं कही जा सकती है। ज्यादातर फिल्म समीक्षकों ने भी फिल्म की आलोचना की है, इसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर होगा। 
 
फिल्म को रविवार और अन्य दिनों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा वरना आगे की राह मुश्किल हो जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More