सुशांत सिंह राजपूत के बाद 16 साल की TikTok स्‍टार ने की खुदकुशी

Webdunia
गुरुवार, 25 जून 2020 (16:28 IST)
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए साल 2020 अच्छा नहीं है। इंडस्ट्री ने कई फेमस स्टार्स को खो दिया। इरफान खान से शुरू हुआ मौत का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा और एक और स्टार ने सुसाइड कर लिया।

16 साल की फेमस टिक-टॉकर सिया कक्कड़ ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली है। सिया ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
खबरों के मुताबिक, आत्महत्या करने से एक रात पहले सिया ने अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से एक गाने के सिलसिले में बात भी की थी। अर्जुन ने बताया कि बात करने के दौरान सिया ठीक थीं और वो बिल्कुल भी परेशान नहीं लग रही थीं, उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है कि सिया ने ये कदम क्यों उठाया।
 
सिया काफी खुशमिजाज लड़की थी। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थी। सिया टिक टॉक स्टार तो थीं हीं साथ ही इंस्टाग्राम पर भी उनके अच्छे-खासे फॉलोअर थे। इंस्टाग्राम पर सिया के 91 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं टिकटॉक पर 1.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More