Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फेमस यूट्यूबर और रैपर लिल टाय का निधन, 14 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हमें फॉलो करें फेमस यूट्यूबर और रैपर लिल टाय का निधन, 14 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 10 अगस्त 2023 (16:20 IST)
YouTuber Lil Tay passes away: फेमस टीनएज यूट्यूबर और रैपर लिल टाय का निधन हो गया है। लिल टाय ने महज 14 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका असली नाम क्लेयर एलीन क्यूई होप था जो अभी तक फैंस को नहीं पता था। लिल टाय की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
 
इसके अलावा लिल टाय की मौत की तारीख और कारण पर भी अभी रहस्यमय बना हुआ है। लिल टाय के निधन की खबर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर करके दी गई है। लिल टाय के साथ उनके भाई का भी निधन हुआ है। 
 
नोट में लिखा है, भारी मन के साथ हम अपने प्रिय क्लेयर की अचानक हुई मौत का दुख साझा कर रहे हैं। शब्द भी इस दर्द की गहराई को व्यक्त नहीं कर सकते हैं जो हम इस समय अनुभव कर रहे हैं। अचानक से हुए इस निधन ने हमें एक सदमे की स्थिति में छोड़ दिया है।
 
पोस्ट में आगे लिखा है, उनके भाई का निधन हमारे दुख की कल्पना से बहुत ही दूर है। गहरे दुख की इस अवधि के दौरान हम सम्मान पूर्वक प्राइवेसी का अनुरोध करते हैं क्योंकि इस वक्त हम भारी नुकसान से गुजर रहे हैं। क्लेयर और उनके भाई की मौत का कारण पता करने की जांच चल रही है। 
 
लिल टाय ने साल 2018 में एक वीडियो के जरिए फैंस के दिलों में जगह बनाई थी। अपने वीडिटो में वह रैपिंग, लग्जरी कारें और घरों को दिखाती थीं। लिल सबसे कम उम्र में फेमस होने वाली पहली इंफ्लुएंसर थी। इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करीना कपूर खान बनीं 'प्लक' की ब्रांड एम्बेसेडर