2021 में ये सितारें एक साथ बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल

Webdunia
शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020 (10:07 IST)
अब 2020 खत्म होने वाला है, अब अंत में चीजें दिख रही हैं। भारतीय सिनेमा को नए साल में काफ़ी कुछ नया देखने को मिलेगा। 2021 निश्चित रूप से नई जोड़ि‍यों और रोमांचक ऑनस्क्रीन साझेदारी का साल है जो दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेगा। अब देखते हैं साल 2021 में कौन सी नई जोड़ियां बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाली है...

 
श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर- 
श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर पहली बार लव रंजन की फिल्म में एक साथ दिखेंगे। बताया जा रहा है कि ये एक रोमांटिक कॉमेडी होगी, तो आप इसमें कुछ आतिशबाज़ी की उम्‍मीद रख सकते हैं।
 
दीपिका पादकोण और प्रभास- 
जब बॉलीवुड की रानी को मैग्न म ओपुस के राजा के अपोजिट जोड़ा जाता है तो वो चर्चा का विषय तो बनेगा ही। ये दोनों प्रभावशाली कलाकार एक साथ नाग अश्विन के अगले प्रोजक्ट में नजर आएंगे। दोनों जो पूरे भारत के मल्टी लिंग्वल साइंस फ़िक्शन ड्रामा में एक साथ दिखेंगे।

जैकलीन फर्नांडिस और रणवीर सिंह-
जैकलीन पहली बार रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं। दोनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे। दोनों सितारे अपनी एनर्जी और स्क्रीन प्रजेंस के लिए जो जाते हैं, तो हम निश्चिीत रूप से कुछ इलेक्ट्रिक कैमिस्ट्री की उम्‍मीद तो रख ही सकते हैं।
दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी- 
दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी दोनों सितारे शकुन बत्रा फिल्म में साथ दिखेंगे। दर्शकों को इस नए जोड़े के साथ एक नया जॉनर देखने को मिलेगा।
 
पूजा हेंगड़े और रणवीर सिंह-
एक और एक्सॉइटिंग जोड़ी जो 2021 में देखने को मिलेगी, पूजा हेंगड़े। दोनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे। इस कॉमेडी फिल्म में आप खूब मस्ती और मज़ा की उम्मीद कर सकते हैं।
 
अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा- 
अनन्या पांडे ने दिल धड़का देने वाले विजय देवराकोंडा के साथ पैन-इंडिया एक्शन फिल्म हासिल की। ये दोनों पहले ही फिल्म के कुछ तस्वरें वायरल होने के बाद से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर चुके हैं।
 
कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी– 
कैटरीना कैफ़ और सिद्धांत चतुर्वेदी की एकदम नई जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक उत्साहित है। ये दोनों एक साथ आ रहे हैं सुपरनैचुरल कॉमेडी 'फोन भूत' में। इसमें आप देखेंगे इन दोनों को भूत बने हुए जो कि आपको हंसा कर लोटपोट कर देगा।
 

सम्बंधित जानकारी

द मेहता बॉयज का 15वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में हुआ धमाकेदार वर्ल्ड प्रीमियर

क्या सिंघम अगेन में होगा चुलबुल पांडे का कैमियो? जानिए सच्चाई

हीरो हीरोइन में परेश रावल के साथ काम करेंगी दिव्या खोसला, बोलीं- सपने के सच होने जैसा...

आइफा 2024 में धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगी नोरा फतेही, बोलीं- इंतजार नहीं कर सकती...

जब राजू श्रीवास्तव को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More