July 2023 movie calendar : जुलाई में सिर्फ 2 बड़े बजट की फिल्में हो रही हैं रिलीज

समय ताम्रकर
शनिवार, 1 जुलाई 2023 (16:17 IST)
  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और मिशन इम्पॉसिबल को लेकर है जोश 
  • ब्लाइंड, बवाल, तरला सीधे ओटीटी पर होगी रिलीज 
  • सिनेमाघर के सामने कठिन चुनौती, फिल्में ही नहीं है दिखाने को 
July 2023 movie calendar : लगातार हो रही फ्लॉप और कोविड के कारण हिंदी फिल्मों का प्रोडक्शन बहुत कम हो गया है और इसका असर नजर आने लगा है। जहां पहले हर सप्ताह दो बड़ी फिल्में रिलीज होती थीं अब महीने में दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। कुछ फिल्म प्रोड्यूसर्स सीधे ओटीटी पर फिल्में रिलीज कर देते हैं और सिनेमाघर वालों के पास दिखाने के लिए फिल्में ही नहीं रहतीं। छोटे कस्बों में तो आलम ये है कि सिनेमाघर वालों को ताला लगाना पड़ता है। मल्टीप्लेक्स में शो कम कर दिए जाते हैं। यदि बजट की बात करें तो जुलाई में दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं जिसमें से एक हॉलीवुड की है। 
 
7 जुलाई 
इस वीक में विद्या बालन की थ्रिलर मूवी नीयत रिलीज हो रही है। जो एक अच्छी फिल्म हो सकती है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद कम है। फिल्म 72 हूरें विवादों पर सवार है। 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्मों के बाद अब इस तरह की फिल्में बनने लगी हैं। ये मेरा रिवेंज को कितने दर्शक मिलेंगे, आप खुद ही हिसाब लगा सकते हैं। डब फिल्म INSIDIOUS: THE RED DOOR  को मेट्रो सिटीज में दर्शक मिल सकते हैं। सोनम कपूर की 'ब्लाइंड' जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। इसी तरह 'तरला' मूवी ज़ी 5 पर स्ट्रीम होगी। 
 
14 जुलाई 
14 जुलाई वाले वीक में हॉलीवुड मूवी मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकॉनिंग पार्ट वन रिलीज होगी जो भारत में भी अच्छा व्यवसाय कर सकती है। टॉम क्रूज और मिशन इम्पॉसिबल के फैंस में इसको लेकर खासा एक्साइटमेंट है। फिल्म का हिंदी वर्जन सौ करोड़ से ज्यादा का बिज़नेस कर सकता है। इसके अलावा 'अजमेर 92' रिलीज हो रही है जो चौंका सकती है। 
 
21 जुलाई 
21 जुलाई वाला सप्ताह खाली सा है। अनजानी सी फिल्म 'कुसुम का ब्याह' रिलीज हो रही है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर जैसे स्टार्स की फिल्म 'बवाल' को अमेज़न प्राइम वीडियो पर सीधे रिलीज किया जा रहा है। इसे सिनेमाघर में रिलीज किया जाना था। ऐसे निर्णय निश्चित रूप से फिल्म व्यवसाय को नुकसान पहुंचाते हैं। 
 
28 जुलाई 
करण जौहर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' लेकर 28 जुलाई को आ रहे हैं। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेन्द्र, जया बच्चन, शबाना आज़मी जैसे कलाकार इस भव्य फिल्म में दिखाई देंगे। करण जौहर की छाप इस फिल्म में नजर आ रही है। फैमिली ड्रामा, चटक रंग, बढ़िया गाने और स्टारकास्ट इस फिल्म का आकर्षण है। इस फिल्म से बॉलीवुड को बहुत उम्मीद है। 

Related News

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कैटरीना-विक्की से लेकर प्रियंका-निक तक, बॉलीवुड कपल्स की यादगार करवा चौथ

शिमरी गाउन में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज, देखिए तस्वीरें

रेमो डिसूजा के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, डांस ग्रुप ने लगाया करोड़ों रुपए ठगने का आरोप

सिंघम अगेन का पहला गाना जय बजरंगबली हुआ रिलीज, भगवान राम और हनुमान का दिखा मिलन

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना का नया गाना नजदीकियां रिलीज, एक्टर के भांजे ने दी अपनी आवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More