बिहार में महागठबंधन को लग सकता है दूसरा झटका, रालोसपा नाराज

Webdunia
गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (07:21 IST)
पटना। बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में बवाल मचा हुआ है। अगर लालू यादव अब भी नहीं चेते तो रालोसपा भी महागठबंधन से अलग हो सकती है। अभी कुछ ही दिन पहले जीतन राम मांझी ने महागठबंधन से अलग होकर उसे बड़ा झटका दिया था।
 
बिहार के विपक्षी महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने बुधवार को गठबंधन से बाहर निकलने के संकेत दिए हैं।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव माधव आनंद ने बताया कि उनकी पार्टी अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संभावनाओं को तलाशने के लिए तैयार है।
 
उन्होंने कहा कि गुरुवार को इस मामले पर हमने एक बैठक बुलाई है जिसमें हमारे राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी के सभी सदस्य शामिल होंगे। महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है और हमें कुछ समयबद्ध फैसले लेने की जरूरत है।
 
रालोसपा नेता ने महागठबंधन में समन्वय की कमी और जीतन राम मांझी के हाल में इसे छोड़ देने के बाद भी कोई सबक सीखने में इसकी विफलता पर नाराजगी व्यक्त की।

सीटों को लेकर टकराव : बताया जा रहा है कि रालोसपा ने विधानसभा चुनाव में करीब 35 सीटों की मांग की है जबकि राजद उपेंद्र की पार्टी को 10-12 सीटों से अधिक देने को तैयार नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Share Market : Sensex पहली बार 84 हजार के पार, Nifty भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

अगला लेख
More