Bhai Dooj
✕

लगातार दो हार के बाद बिजनेस करना चाहते थे नीतीश!

Webdunia
शनिवार, 7 नवंबर 2015 (23:31 IST)
पटना। एक पुस्तक में दावा किया गया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजनीति के शुरुआती दिनों में 1977 और 1980 में लगातार हार का सामना करने के बाद कोई बिजनेस करने का मन बनाया था।
 
संतोष सिंह द्वारा लिखी गयी किताब ‘रुल्ड आर मिसरुल्ड’ में कहा गया है कि हरनौत विधानसभा सीट से 1977 और 1980 में कांग्रेस के भोला सिंह के हाथ लगातार हार का सामना करने के बाद नीतीश ने अपने करीबी दोस्त मुन्ना सरकार से कहा था 'ऐसे कैसे होगा, लगता है कोई बिजनेस करना होगा।'
 
नीतीश का परिवार उनकी हार को लेकर अधीर हो गए था। बीएसई इंजीनियरिंग की डिग्री के सहारे नौकरी पाने का विकल्प बचा हुआ था।
 
पुस्तक के अनुसार नीतीश ने अपनी पत्नी मंजू, जो कि अपने पैतृक गांव सेवदह स्थित सरकारी उच्च विद्यालय में शिक्षिका थीं, से 1985 के चुनाव में एक और मौका देने को कहा था।
 
मजबूत विरोधी भोला सिंह का सामना कर रहे नीतीश के दोस्तों ने उनके लिए 1985 के चुनाव के लिए ‘चंदा’ इकट्ठा करना शुरू कर दिया। 
 
पुस्तक में नीतीश के दोस्त नरेंद्र को उद्धरित करते हुए कहा गया है कि नीतीश जहां अपनी राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे थे, हम लोगों ने उनके विरोधी को पटखनी देने और उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर कदम उठाने का निर्णय लिया। मंजू (नीतीश की पत्नी) ने अपनी बचत से 20 हजार रुपए दिए और अंतत: नीतीश ने 1985 का चुनाव जीता और बिहार विधानसभा पहुंचे।
 
339 पृष्ठों वाली उक्त पुस्तक में नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जो कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के 1974 के अंदोलन की उपज हैं के बारे में कई दिलचस्प घटनाएं हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

नवीनतम

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी