ऐसे फलों और सब्जियों की सूची, जो सेहत के साथ सौन्दर्य को निखारते है

Webdunia
सभी जानते हैं कि विभिन्न प्रकार के मौसमी फल और सब्जियां हमारे स्वास्थ्य और सौन्दर्य के लिए बेहद फायदेमंद होते है, लेकिन कौन से फल और सब्जियां आपको किस तरह से सौन्दर्य लाभ देते हैं? ये शायद आप नहीं जानते होंगे। आइए, आपको ऐसे कुछ फलों और सब्जियों की सूची बताते हैं जो सौन्दर्य को तरह-तरह से निखारने का काम करती है -
 
1. केले में निहित प्राकृतिक तेल त्वचा को नर्म करने के तो काम आता ही है, साथ ही ये विटामिन और दूसरे पोषक तत्वों से भी परिपूर्ण होता है, जिससे बालों में लोच आती है।
 
2. तरह-तरह के बीन्स उम्र के प्रारंभिक लक्षणों से लड़ने के काम आता है।
 
3. ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और रास्पबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ ही प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। इसका उपयोग क्रीम में किया जाता है।
 
ये एक तरफ जहां त्वचा को नर्म बनाती हैं, वहीं त्वचा के सेल्स की भी मरम्मत करती हैं।
 
4. खरबूजे से स्कीन क्रीम बनाया जाता है, जो त्वचा को कांतिमय और चमकदार करता है।
 
5. गाजर में निहित बीटा-केरेटीन रुखी त्वचा को नर्म बनाता है।
 
6. खीरा तो बहुत लंबे समय से आंखों के आसपास के काले घेरों को दूर करने में उपयोग में लाया जा रहा है।
 
7. लहसुन का सेवन भी उम्र के असर को कम करने में सहायक होता है।
 
8. अंगूर पोलीफेरनोल्स से समृद्ध होते हैं, जो बालों और त्वचा दोनों को नमी देते हैं।
 
9. नींबू प्राकृतिक तौर पर त्वचा के लिए ब्लीच का काम करता है, साथ ही त्वचा को मुलायम भी बनाता है। नींबू को कोहनी और घुटनों की सफाई में भी काम में लाया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

शरीर में इसलिए मारता है लकवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव

नवरात्रि में अपनाएं ये काम के Waterproof Makeup Tips, गरबे में रातभर टिका रहेगा makeup

जानिए देश की पहली ट्रांसवुमन पायलट नैना मेनन की हौसले से लबरेज कहानी

क्या ज्यादा पानी पीना दिल के मरीजों के लिए हानिकारक है? जानिए क्या है सच्चाई

बुखार न होने के बाद भी किस वजह से रहता है बच्‍चों का माथा गर्म? क्या ये है खतरे की बात

सभी देखें

नवीनतम

35 पार की महिलाओं के लिए ये सुपर फूड्स हैं बहुत ज़रूरी

Navratri Skincare Tips : इस Festive Season चाहिए बेदाग चेहरा? तो इन HomeMade Toners से पाएं ग्लोइंग लुक

International Daughters Day 2024: अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस क्यों मनाया जाता है?

मनोरंजक बाल कविता : खुशबू की पिचकारी

अगला लेख
More