होली खेलने से पहले कर लें ये 5 काम, रंग उतारने में होगी आसानी, चेहरा बनेगा चमकदार

Webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2022 (13:44 IST)
18 मार्च को रंगों का त्‍योहार है। इस त्‍योहार पर मस्ती को लेकर सिकी प्रकार की रोकटोक नहीं की जाती है। एक-दूसरे को खूब सारा रंग लगाया जाता है। लेकिन रंगों में केमिकल होने की वजह से स्किन बहुत बेकार हो जाती है। त्वचा में खिंचाव होने लगता है। कई बार चेहरे पर दाने होने लगते हैं तो स्किन भी फट जाती है। होली के दौरान रंग खेलते समय बालों में भी रंग चला जाता है। लेकिन होली से पहले स्किन की अच्छे से देखभाल कर ली जाए तो कई सारी समस्या से दूरी बनाई जा सकती है।

होली खेलने से पहले ये 5 काम जरूर करें -

1. तेल लगाएं - अपनी पूरी बॉडी पर अच्छे से तेल से मालिश करें। इससे रंग आपकी स्किन तक जल्‍दी नहीं पहुंचेगा। तेल लगाने से होली का रंग जल्दी निकल जाएगा। आप नारियल, बादाम या अरंडी कोई सा भी तेल लगा सकते हैं।

2.बर्फ लगाएं - जी हां, अगर आपके रोम छिद्र बड़े हैं तो कलर आसानी से आपकी स्किन में चला जाएगा। इसलिए होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर अच्छे से बर्फ लगाएं। इससे रंग आपकी स्किन तक आसानी से नहीं पहुंचेगा।

3. सनस्क्रीन लगाएं - आप सनस्क्रीन भी लगा सकते हैं। होली के दिन धूप और तेज हो जाती है। इसे लगाने से आपकी स्किन हाइड्रेट और मॉइस्चराइज भी रहेगी। और स्किन पर लगा पक्का कलर भी आसानी से छुट जाएगा।

4.ढके हुए कपड़े पहने - होली पर लगने वाले पक्के कलर से बचने के लिए फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें। इससे आपकी बॉडी पर हर जगह रंग नहीं लगेगा।

5.नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं - जी हां, नाखूनों पर पक्का कलर लगने के बाद धीरे-धीरे वो कलर नाखून से जाता है। अगर आप नेल पेंट लगाते हैं तो एकदम नाखून पर कलर नहीं चढ़ेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

सेक्स के बाद UTI की समस्या से क्या आप भी हैं परेशान, अपनाएं ये तरीके

20 सितंबर : श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्मदिन आज, जानें उनका जीवन और 25 बहुमूल्य कथन

स्टील, एल्युमीनियम और मिट्टी, कौन सा बर्तन है सबसे अच्छा? जानिए फायदे और नुकसान

मंडे ब्लूज़ से हैं अगर आप भी परेशान, तो ये खाएं ये सुपरफूड्स

आपके खाने में कितनी होनी चाहिए Fiber की मात्रा, जानें फाइबर क्या है और क्यों है ये जरूरी

अगला लेख
More