अपनी उम्र से बेहद कम दिखना है तो खाएं ये स्वादिष्ट चीजें

Webdunia
मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018 (12:30 IST)
क्या आप हमेशा जवां और अपनी उम्र से कम दिखना नहीं चाहतीं? अगर हां, तो आपके लिए है कुछ ऐसी खाने की चीजें, जो आपकी भूख तो मिटाएगी ही साथ ही सेहत और सौंदर्य लाभ दोनों देगी। आइए, जानते हैं इन्हीं चीजों के बारे में जिन्हें खाकर आप जवां बने रह सकती हैं-
 
1. कद्दू- भले ही आप कद्दू का नाम सुनकर ही नाक-मुंह सिकोड़ते हों, लेकिन लंबे समय तक जवां दिखने में यह आपकी मदद कर सकता है। इसमें बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह झुर्रियों को आने रोकता है और आपको जवां बनाए रखता है।
 
2. रेड वाइन- जी हां, अगर आप रेड वाइन के शौकीन हैं, तो यह शौक आपके लिए फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले एंटीएजिंग तत्व आपको बनाए रखते हैं आपको जवां और आपकी त्वचा को स्वस्थ व खूबसूरत।
 
3. कि‍वी- यह फल देखने और खाने में जितना अच्छा लगता है, उतने ही फायदेमंद इसके गुण भी हैं। इसमें आपके लिए भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी हैं। प्रतिदिन इसका सेवन आपको जवां बनाए रखेगा।
 
4. डार्क चॉकलेट- प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट खाना न केवल आपको जवां बनाए रखने में सहायक है बल्‍कि सूरज की हानिकारक किरणों से भी आपकी त्वचा को बचाता है।
 
5. जैतून- जैतून के तेल को खाएं या त्वचा पर लगाएं। यह हर तरह से आपको जवां बनाए रखने में कारगर है। एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई से भरा जैतून आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

ALSO READ: खर्राटों से हैं परेशान? तो इन 5 बातों का रखें ध्यान, समस्या से पाएं निजात

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

क्या वजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मसालेदार खाना?

श (Sh) अक्षर से ढूंढ रहे हैंa अपनी लाड़ली के लिए नाम

लोटपोट हो जाएंगे यह चुटकुला पढ़कर: प्रेमिका का जवाब सुनकर प्रेमी पहुंचा ICU में

शरीर में इसलिए मारता है लकवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव

अगला लेख
More