Hanuman Chalisa

होंठों के आसपास के कालेपन से हैं परेशान? जानें 3 अचूक उपाय

कभी नहीं होगा होंठों को आसपास कालापन बस अपनाएं ये 3 उपाय

WD Feature Desk
Darkness Around Mouth
  • होंठों के आसपास के कालेपन को दूर करने के लिए आलू का रस लगाएं।
  • दही का इस्तेमाल भी होंठों के कालेपन के लिए फायदेमंद है।
  • नियमित व्यायाम करने से इस समस्या से हमेशा के लिए राहत पा सकते हैं।
Darkness Around Mouth : क्या आप भी होठों के आसपास के कालेपन से परेशान हैं? होठों के आसपास के पिगमेंटेशन को पेरिओरल या Perioral Pigmentation भी कहा जाता है। अक्सर कुछ लोगों के मुंह के आसपास की त्वचा काफी डार्क हो जाती है (Darkness Around Mouth) या त्वचा पर काले धब्बे हो जाते हैं, जिससे उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस होती है। ALSO READ: कॉफी से बना ये फेस पैक लगाएं, सिर्फ 10 मिनट में चमक उठेगा चेहरा

कुछ लोग होठों के आसपास के कालेपन को छिपाने के लिए ब्लीच करवाते हैं या डार्क स्किन को फाउंडेशन और कंसीलर से कवर करते हैं। लेकिन कई बार पिग्मेंटेशन इतना बढ़ जाता है कि पूरे चेहरे पर सिर्फ वही हिस्सा हाईलाइट होता है। इस समस्या के उपाय से पहले जानते हैं इसका कारण।
 
क्यों होती है होंठों के आसपास कालेपन की समस्या?
होंठों के आसपास पिगमेंटेशन या डार्क स्किन (Darkness Around Lips) की समस्या का मुख्य कारण मेलेनिन का अधिक उत्पादन होता है। इस समस्या की ज्यादा सामान्यत: डार्क स्किन वाले व्यक्तियों में पायी जाती है। होंठों के पास हाइपरपिग्मेंटेशन कई बार किसी एलर्जिक प्रतिक्रिया या डर्मेटाइटिस के कारण हो सकती है।

इसके अतिरिक्त, खराब लाइफस्टाइल, धूम्रपान, खराब क्वालिटी का मेकअप या स्किन केयर प्रोडक्ट के कारण होंठों के आसपास की त्वचा काली पड़ सकती है। आइए जानते हैं इस समस्या से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय (Dark Around Lips Remedy)...
1. आलू का रस : आलू एक उपाय हो सकता है जो पिगमेंटेशन समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। अगर आपके होंठों के आस-पास की त्वचा काली है, तो आप आलू का उपयोग कर सकते हैं। आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो त्वचा के कालापन को कम करने में सहायक हो सकते हैं। होंठों के आस-पास के कालापन को हटाने के लिए, आप आलू को काटकर सीधे प्रभावित क्षेत्र पर लगा सकते हैं। इसके अलावा, आप आलू का रस निकालकर भी इसे रूई की मदद से लगा सकते हैं। इसे 10 मिनट तक लगने दें और फिर पानी से धो लें।
 
2. दही का इस्तेमाल : होठों के आसपास के कालेपन को दूर करने के लिए आप दही का उपयोग कर सकते हैं। दही में अल्फा हाइड्रोक्सी मौजूद होता है, जो पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। इसके लिए एक चम्मच दही में एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को कुछ दिनों तक नियमित रूप से करने से स्किन का कालापन कम होगा।
 
3. व्यायाम करें : कई बार होठों का कालापन ऑक्सीजन के कारण भी होता है। अगर आपके शरीर में ऑक्सीजन का सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो रहा है तो त्वचा के कई हिस्से काले पड़ने लग जाते हैं और इसका सबसे अधिक असर चेहरे पर दिखता है। सिर्फ स्किनकेयर ही नहीं बल्कि इस समस्या से हमेशा के लिए राहत पाने के लिए व्यायाम ज़रूर करें। रोज 30 मिनट के व्यायाम से आपको बेहतर रिजल्ट मिलेंगे।
ALSO READ: कमर तक लंबे और घने बालों के लिए आंवले में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

अगला लेख