जब फटाफट करना हो मेकअप तो यह टिप्स आजमाएं

Webdunia
ज्योति पाटिल
 
किसी पार्टी में जाना हो और काम की व्यस्तता में समय न मिले, तो भागमभाग में तैयार होकर पार्टी में जाना तब अखर जाता है, जब सभी महिलाएं सही मेकअप में होती है और हम पार्टी में खुद को कम आंकते हैं। लेकिन आप टेंशन मत लीजिए इसका इलाज है हमारे पास। जानिए खूबसूरत दिखने के लिए मिनटों में कैसे करें मेकअप - 
 
2 मिनट में मेकअप 
दो मिनट का समय निकालना कोई मुश्किल काम नहीं है। ये आसान और असरदार भी है। सबसे पहले चेहरे पर फाउंडेशन व आंखों पर लाइट कलर का आई शेडो लगाएं। चिकबोन पर लाइट शेड का ब्लश ऑन और होठों पर लिप ग्लॉस लगाएं। इस तरह आप 2 मिनट में सॉफ्ट और सोफेस्टिकेटेड लुक के साथ तैयार हो सकती हैं। रोजमर्रा के लिए इतना मेकअप काफी है। 
 
 
5 मिनट में मेकअप 
स्पेशल यानी खास मौके पर जाना हो तो पहले फाउंडेशन लगाएं फिर कॉम्पेक्ट से फाइनल टच दें। इस बार आंखों पर भी थोड़ा ज्यादा मेकअप करें। पहले लाइनर फिर लाइट शेड या दो शेड को मिलाकर आई शेडो लगाएं। आप चाहें तो काजल भी लगा सकती हैं। चिकबोन पर हल्के पिंक या पीच शेड का ब्लश ऑन लगाएं। होठों का मेकअप हल्का रखें। होंठो के लिए लिप ग्लॉस ही काफी है।
 
10 मिनट में मेकअप 
पार्टी में यदि आप कुछ अलग और खास नजर आना चाहती हैं तो मेकअप को 10 मिनट दें। सबसे पहले चेहरे के दाग-धब्बे छुपाने के लिए कंसीलर, फिर केक फाउंडेशन, कॉम्पेक्ट या पैन केक से बेस लगाएं। आंखों के लिए ग्रे, पर्पल जैसे शेड चुनें। साथ ही इस बार आईलाइनर, मस्कारा और काजल भी लगाएं। ब्लश ऑन थोड़ा डार्क रखें या शाईनर का उपयोग करें। लिपलाइनर से आउटलाइन करके लिपिस्टिक लगाएं। अंत में लिप ग्लॉस से फाइनल टच दें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

महिला दिवस पर ऑफिस स्टाफ को दें ये 5 खास गिफ्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध Happy Women's Day

उबला अंडा या आमलेट क्या है सेहत के लिए फायदेमंद?

खराब लाइफस्टाइल के कारण कमजोर हो रहा है लिवर? रोज करें ये 5 योगासन

खाली पेट पिएं केसर का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

सभी देखें

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024: पढ़ें विशेष सामग्री एक साथ

स्वतंत्र लेखक एवं डेढ़ दशक से स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत पोलियो को रोकने में कामयाब रही महिला शक्ति

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन क्‍यों बोलीं हम पुरुषों से झगड़ने नहीं आईं

महाराष्ट्र समाज देवास में महिला दिवस का आयोजन

50वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह कब और क्यों मनाया जाएगा?

अगला लेख
More