Hanuman Chalisa

6 साल का बच्चा और आमदनी 70 करोड़ से भी ज़्यादा!

Webdunia
बुधवार, 13 दिसंबर 2017 (11:38 IST)
एक छह साल का बच्चा कितना कमा सकता है? आप कहेंगे कि इतनी छोटी उम्र में बच्चे काम भी करते हैं क्या?
 
लेकिन नन्हे रेयान हर हफ़्ते यूट्यूब पर खिलौनों की रिव्यू करते हैं और इसके बदले उनके मम्मी-पापा को अच्छा पैसा मिल रहा है। रेयान ने बीते साल 11 मिलियन डॉलर की कमाई की है। भारतीय मुद्रा में ये रक़म 70 करोड़ से भी ज़्यादा बनती है। और इसकी वजह भी है, यूट्यूब पर रेयान के वीडियो करोड़ों लोग देखते हैं। छह साल का ये बच्चा रेयान ट्वॉयजरिव्यू नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता है।
 
सितारों की सूची में नाम
इस यूट्यूब चैनल के जरिए रेयान अपने व्यूअर्स को खिलौनों की दुनिया में ले जाते हैं। फोर्ब्स मैगज़ीन ने उन्हें साल 2017 में दुनिया के सबसे ज़्यादा भुगतान पाने वाले सितारों की सूची में रखा है।
 
मार्च, 2015 में शुरू हुए रेयान ट्वॉयजरिव्यू के वीडियोज़ को अब तक 16 अरब से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। लेकिन इतना मशहूर होने के बावजूद रेयान के बारे में दुनिया को ज्यादा जानकारी नहीं है। उनका पूरा नाम क्या है और वे कहां रहते हैं, जैसे सवालों के जवाब कम ही लोगों को पता है। केवल इतना पता है कि वो अमरीकी हैं।
 
यूट्यूब चैनल
हाल ही में वॉशिंगटन पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में रेयान की मां ने बताया, "यूट्यूब चैनल का ख़्याल तब आया जब वे तीन साल के थे। रेयान छोटी उम्र से ही खिलौनों की रिव्यू वाले टीवी चैनल्स ख़ूब देखा करते थे।" 
 
रेयान की मां ने अपनी पहचान न जाहिर करने की शर्त पर बताया, "एक दिन रेयान ने मुझसे कहा कि दूसरे बच्चों की तरह मैं यूट्यूब पर क्यों नहीं हूं। और तब हमने कहा कि हम ये कर सकते हैं। हम खिलौनों की एक दुकान पर गए, एक लीगो ट्रेन खरीदा और यहीं से शुरुआत हुई।" 
 
रेयान का एक वीडियो 80 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। मार्च, 2015 से हुए उनके यूट्यूब चैनल को साल खत्म होने से पहले जनवरी, 2016 में 10 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स मिल गए। फिलहाल रेयान के चैनल के एक करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Google Pixel 10a भारत में लॉन्च, iPhone 17e से पहले एंट्री; जानिए Pixel 9a से कितना अलग?

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

Google Pixel 10a का धमाका, आज होगा लॉन्च, जानें भारत में संभावित कीमत और 'सबसे दमदार' फीचर्स

Samsung Galaxy S26 Ultra vs S25 Ultra : जानिए इस साल क्या मिल सकते हैं नए फीचर्स और बड़े अपग्रेड्स

Vivo V70 Series का धमाका, भारत में जल्द एंट्री, ZEISS कैमरा और 6500mAh बैटरी से मचाएगी तहलका

अगला लेख