बेटा कैसे पैदा हो, अख़बार दे रहा है सलाह!

Webdunia
शुक्रवार, 16 दिसंबर 2016 (10:32 IST)
केरल के अख़बार मंगलम ने औरतों को ऐसे छह नुस्खे बताए हैं जिन्हें अपनाकर, अख़बार के मुताबिक, वो लड़का पैदा कर सकती हैं।

स्वास्थ्य संबंधी जानकारी वाले ख़बरों के पेज पर छपे लेख में कहा गया है कि अगर महिला ख़ूब खाना खाती है और पश्चिम की तरफ़ मुंह करके सोती है, तो वो लड़का पैदा कर सकती है।
 
इसी तरह की एक और सलाह है जिसमें बताया गया है कि महिलाओं को हफ़्ते के किस-किस दिन संभोग करना चाहिए और सुबह का नाश्ता कभी नहीं छोड़ना चाहिए।
 
लेख के मुताबिक सप्ताह के कुछ ख़ास दिन शुक्राणु अधिक सक्रिय होते हैं जिससे लड़का पैदा होने की संभावना बढ़ती है। लेख में कहा गया है कि मर्द खट्टा वग़ैरह खाना छोड़कर शुक्राणु को मज़बूत कर सकते हैं।
 
ग़ौरतलब है कि ऐसा कहीं भी मेडिकल साइंस ने सिद्ध नहीं किया है कि इस तरह की जानकारियों का लड़कों के पैदा होने से कोई तालुक्क़ है। महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाली वेबसाइट द लेडीज़ फिंगर ने इस लेख का अनुवाद प्रकाशित किया है।
 
पत्रिका ने व्यंग्यात्मक लहजे में टिप्पणी की है, 'लिंग परीक्षण के ख़िलाफ़ बने सारे क़ानूनों के मद्देनज़र ये बड़ी राहत की बात है कि कम से कम इस मामले में एक चेकलिस्ट है जिसे लड़का पैदा करने के लिए अपनाया जा सकता है।'
 
चिकित्सक शाज़िया मलिक का कहना है कि किसे लड़का होगा या किसे लड़की, ये सिर्फ़ भाग्य की बात होती है। हालांकि भारत में लिंग परीक्षण ग़ैर-क़ानूनी है, लेकिन इस पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है।
 
साल 1961 में भारत में लड़कियों और लड़कों का अनुपात 976-1000 था जबकि पिछली जनगणना (2011) के मुताबिक़ अब लड़कियों की तादाद कम होकर 914 पर पहुंच गई है।

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

Infinix का सस्ता Flip स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

Realme P1 Speed 5G : त्योहारों में धमाका मचाने आया रियलमी का सस्ता स्मार्टफोन

जियो के 2 नए 4जी फीचर फोन जियोभारत V3 और V4 लॉन्च

2025 में आएगी Samsung Galaxy S25 Series, जानिए खास बातें

iPhone 16 को कैसे टक्कर देगा OnePlus 13, फीचर्स और लॉन्च की तारीख लीक

अगला लेख
More