Daily Horoscope
✕

क्या बारिश में मौसम में दही खाना सेहत के लिए सही है?

जानिए क्या है आयुर्वेद में दही खाने के नियम

WD Feature Desk
गर्मी से परेशान लोगों के लिए बारिश राहत लेकर आती है, लेकिन इस मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बरसात में स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। गर्मी और बारिश के मौसम में लोग दही (Curd) खाना खूब पसंद करते हैं। खाने में दही न हो, तो स्वाद अधूरा रह जाता है। अधिकतर लोगों को लगता है दही ठंडा होता है और सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि बारिश के मौसम में दही का सेवन सावधानी के साथ करना चाहिए। आयुर्वेद में दही को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताई गई हैं, जिनके बारे में सभी को जान लेना चाहिए।

आयुर्वेद में दही को देर से पचने वाला आहार माना जाता है। बारिश के मौसम में लोगों के शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और पाचन शक्ति कम हो जाती है। इससे दही देरी से पचता है और इसका सेवन करने से अपच की समस्या हो जाती है। लोगों को बरसात में हल्का खाना खाना चाहिए, जो आसानी से पच जाए। जो लोग अपच की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें दही से दूरी बना लेनी चाहिए।
 
दही खाने का क्या है सही तरीका?

बरसात के मौसम में अगर आप दही खाना चाहते हैं, तो कम मात्रा में सही तरीके से सेवन करें। आयुर्वेद के अनुसार गर्मी और बारिश के मौसम में दही में मीठा मिलाकर ही खाना चाहिए। ऐसा करने से उसकी तासीर ज्यादा गर्म नहीं रहेगी और शरीर को नुकसान नहीं होगा।

हालांकि रात के वक्त दही खाना सभी मौसम में नुकसानदायक होता है। दही दोपहर या सुबह खाना चाहिए। रात को दही खाने से पेट की कई बीमारियां पैदा हो सकती हैं। दही की प्रकृति अम्लीय होती है और सादा दही हमारे खून को दूषित कर सकता है। इससे स्किन की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। दही में मूंग की डाल, शहद, घी, शक्कर और आंवला को मिलाकर खाने से शरीर को फायदा हो सकता है।

बारिश में दही खाने के नुकसान
आयुर्वेदिक डॉक्टर की मानें तो बारिश के मौसम में ज्यादा दही खाने से सर्दी-जुकाम, जोड़ों में दर्द और अपच की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक दही खाने से गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

अगला लेख