श्रीराम मंदिर ने बदली अयोध्या की आर्थिक तस्वीर, अयोध्या अब और तीव्र गति से करेगा प्रगति

9 नवंबर 2019 को राम मंदिर के पक्ष में फैसला आया

संदीप श्रीवास्तव
मंगलवार, 9 जनवरी 2024 (18:19 IST)
  • अयोध्या का हो रहा सर्वांगीण विकास
  • श्रीराम नगरी अयोध्याधाम में चलेंगे 21 एलईडी वाहन
  • 22 जनवरी को मोदी, ध्वज दंड में लगाएंगे
Shri Ram Temple changed the economic picture of Ayodhya : अयोध्या (Ayodhya) के मंडलायुक्त गौरव दयाल (Gaurav Dayal) ने अयोध्या से संबंधित एक बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि यह काल अयोध्या के सर्वांगीण विकास (allround development) का है। उन्होंने बताया कि अयोध्या की आर्थिक क्षेत्र (economic secto) में भी उत्कृष्ट प्रगति हो रही है।
 
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के आधार पर अयोध्या से विभिन्न क्षेत्रों में वर्ष 2021-22 में 110 करोड़ का निर्यात हुआ, जो कि 2022-23 में बढ़कर 254 करोड़ हो गया है। कुल मिलाकर 150 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

ALSO READ: श्री राम ने अयोध्या में ही क्यों जन्म लिया, इन नगरों में क्यों नहीं?

9 नवंबर 2019 को राम मंदिर के पक्ष में फैसला आया था : यहां सवाल उठता है कि अचानक से उत्तरप्रदेश के अयोध्या जनपद में यह आर्थिक प्रगति कैसे आई? 9 नवंबर 2019 अयोध्या के इतिहास का स्वर्णिम दिन। जी हां, यही वह दिन-तिथि है जिसने श्रीराम नगरी अयोध्या की तस्वीर बदल दी। यही वह तिथि है जिसका विश्व के करोड़ों रामभक्तों को बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि इसी दिन देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट से 5 जजों की बेंच द्वारा राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया गया था, जो कि हिन्दू पक्ष की सबसे बड़ी जीत का फैसला था।

ALSO READ: अयोध्या और श्रीराम की चर्चा में अब हनुमानजी की एंट्री
 
अयोध्या अब और तीव्र गति से प्रगति करेगा : इस फैसले के बाद से ही अयोध्या के राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक स्तर में जबर्दस्त उन्नति हुई। इतना ही नहीं, केंद्र व प्रदेश की सरकार के राम मंदिर निर्माण सहित संपूर्ण अयोध्या नगरी के विकास का जो खाका खींचा गया उसे देखने के लिए देश-विदेश के रामभक्त, श्रद्धालु व भारी संख्या में पर्यटकों में चाह हुई कि अयोध्या की एक झलक देख ली जाए। तब से लेकर आज तक इन सभी का बराबर अयोध्या आना-जाना बना हुआ है। इसका सीधे तौर पर असर अयोध्या की आर्थिक प्रगति पर पड़ा जिसका परिणाम भी सामने है। अब 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा व राम मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश के बाद अयोध्या अब और तीव्र गति से प्रगति करेगा।
 
श्रीराम नगरी अयोध्याधाम में चलेंगे 21 एलईडी वाहन : भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह तक 21 एलईडी वाहन संचालित होंगे। अयोध्या को शासन से 21 एलईडी वाहन मिले हैं। प्रचार एजेंसियों के माध्यम से एलईडी वाहन संचालित होंगे। कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण, सांस्कृतिक व धार्मिक सीरियल पर आधारित प्रसारित होने कार्यक्रम व 1 दिन में 8 से 9 घंटे तक प्रसारण होगा।

ALSO READ: कैसा होगा अयोध्या में राम मंदिर, जानिए विस्‍तार से...
 
विभिन्न स्थानों पर लगाई जाएगी एलईडी वैन : अयोध्या शहर के विभिन्न स्थानों पर एलईडी वैन लगाई जाएगी। गुप्तार घाट, कनक भवन, कारसेवकपुरम्, रामकथा संग्रहालय, भजन संध्या स्थल, तुलसी उद्यान, अयोध्याधाम बस अड्डा, नगर निगम कार्यालय के साथ-साथ तहसील मिल्कीपुर, बीकापुर, रुदौली, गोसाईगंज ब्लॉक, पूरा बाजार, तारुन मया बाजार, मिल्कीपुर, मवई, अमानीगंज, सोहावल, मसौधा, भरत कुंड व गोसाईगंज क्षेत्र में भी एलईडी वाहन तैनात किए जाएंगे।
 
श्री रामनगरी अयोध्या धाम पहुंचा 'ध्वज दंड' : श्री रामनगरी अयोध्या धाम 'ध्वज दंड' पहुंचा। यह भगवान रामलला के भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर लगाया जाएगा। ध्वज दंड, जो कि रामलला के मंदिर के शिखर, जो कि 161 फीट ऊंचा है, पर लगाया जाएगा। 44 फीट का ध्वज दंड है, जो जमीन से 220 फीट ऊंचाई पर लहराएगा। धर्म ध्वज अहमदाबाद से अयोध्या पहुंचा है।

ALSO READ: क्या अयोध्या की राम जन्मभूमि की मूर्ति ओरछा के रामराजा मंदिर में है विराजमान!
 
पीएम नरेन्द्र मोदी ध्वज दंड में लगाएंगे : श्रीराम ध्वज स्तंभ को 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ध्वज दंड में लगाएंगे। धर्म ध्वजा को बनाने में 7 महीने का समय लगा है। इसे एलएनटी द्वारा बनवाया गया है। इसे 5 जनवरी को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेश पटेल ने अहमदाबाद से हरी झंडी दिखाई थी। गुजरात की कंपनी अंबिका इंजीनियर वर्क्स ने इस ध्वज दंड को तैयार किया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

One Nation One Election News : देश में कब लागू होगा वन नेशन, वन इलेक्शन, मोदी सरकार की क्या तैयारी, सामने आया बड़ा अपडेट

इंदौर में BMW कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, 2 महिलाओं की मौत

अलवर में बोले RSS चीफ मोहन भागवत, हिन्दू का मतलब सबसे उदार मानव, जिसे सबकुछ स्वीकार

Chhattisgarh : जादू-टोने का शक, 3 महिलाओं समेत 5 की हत्या, 5 लोगों को लिया हिरासत में

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

अगला लेख
More