मारुति के 7 मॉडल सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 वाहनों की सूची में

Webdunia
गुरुवार, 24 मई 2018 (22:12 IST)
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अप्रैल में अपनी शीर्ष स्थिति को बरकरार रखा है। घरेलू यात्री वाहन बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 वाहनों में से 7 मॉडल उसके हैं, वहीं उसकी प्रतिद्वंदी कंपनी हुंदै मोटर इंडिया ने भी अपनी मौजूदगी बनाए रखी है और बाकी बचे 3 मॉडल इस सूची में उसके ही हैं।
 
 
वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2018 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति की स्विफ्ट है। इस बार अप्रैल में इसकी 22,776 कारें बिकीं जबकि अप्रैल 2017 में इसकी 23,802 कारें बिकी थीं।
 
सूची में दूसरे स्थान पर मारुति का ही डिजायर मॉडल रहा जिसकी 21,401 इकाइयां इस दौरान बिकीं। पिछले साल इसके डिजायर टूर मॉडल की 8,606 कारें बिकी थीं। मारुति की ऑल्टो 21,233 इकाई के साथ सूची में तीसरे, बलेनो 20,412 इकाई के साथ चौथे और वैगन आर 16,561 इकाई के साथ 5वें स्थान पर रही है।
 
हुंदै की एलीट आई 20 इस सूची में 6ठे स्थान पर रही है। अप्रैल 2018 में उसकी 12,369 कारें बिकीं जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 12,668 का था। 7वें स्थान पर हुंदै की ग्रांड आई 10 रही। समीक्षावधि में इसकी 12,174 इकाइयां बिकी हैं। पिछले साल अप्रैल में यह मॉडल सूची में 12,001 वाहन की बिक्री के साथ 6ठे स्थान पर था।
 
मारुति की विटारा ब्रेजा 10,818 इकाई की बिक्री के साथ 8वें, सिलेरियो 9,631 इकाइयों की बिक्री के साथ 9वें स्थान पर रही, वहीं हुंदै की क्रेटा 9,390 इकाई की बिक्री के साथ 10वें स्थान पर रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

BMW XM Label : 3.15 करोड़ की कार की भारत में इंट्री, सबसे पावरफुल कार में ऐसा क्या है खास

Triumph Speed T4 : Royal Enfield और KTM से टक्कर देने आई सबसे सस्ती ट्रायम्फ बाइक

JSW MG Motor एक्सेसिबल लग्जरी' खंड में उतरेगी, 4 कार करेगी लॉन्च

Electric Scooter CRX : 79999 रुपए कीमत, 90km की रेंज, 55 KM की टॉप स्पीड, ऐसा क्या खास है इलेक्ट्रिक स्कूटर में

अगला लेख
More