साप्ताहिक राशिफल (15 से 22 मई 2016)

पं. प्रेमकुमार शर्मा
* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे 


 

मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल) : 
 
अच्छी सेहत का भरपूर फायदा उठाना आपके हाथ में है, क्योंकि तंदुरुस्ती दिखेगी लेकिन मानसिक तौर पर आप ऊर्जावान नहीं महसूस करेंगे, साथ ही कारोबार की चिंता सताएगी। यह कहें कि कार्यक्षेत्र में एकाग्रता नहीं बन पाएगी। वैसे धनलाभ के योग बने हुए हैं। कोशिश करें तो प्रॉपर्टी के लिए पहल कर सकते हैं। नए मकान की खरीद की संभावना बन रही है। यात्रा बहुत ही लाभदायक और उद्देश्यपूर्ण होगी। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा और दांपत्य में प्रेम की मधुरता बनी रहेगी। 
 
भाग्यशाली अंक : 15
भाग्यशाली रंग : गाढ़ा लाल


 

 
वृषभ (21 अप्रैल से 20 मई) : 
 
आप में आलस्य की अधिकता रहेगी। ऐसा स्वास्थ्य की वजह से नहीं, बल्कि काम को नजरंदाज करने के कारण आएगा। इसका नुकसान प्रोफेशन में हो सकता है। काम अधूरे रह सकते हैं। हालांकि पैसे का आगमन सतत बना रहेगा। घर-परिवार में समस्याओं को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होने वाली है। नए सिरे से संबंधों में ताजगी महसूस करेंगे, विशेषकर दांपत्य में खुली हवा में सांस लेने जैसा अहसास होगा। जमीन-जायदाद की पहल कर सकते हैं। नए भवन के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह की यात्रा आपके किसी उद्देश्य की पूर्ति करवा देगी।
 
भाग्यशाली अंक : 22
भाग्यशाली रंग : मोतिया रंग

 

मिथुन (21 मई से 21 जून) : 
 
नौकरी में तरक्की मिले या कारोबार में विस्तार हो, तब इसके लिए दूर की लंबी यात्रा को टालना आपके हित में होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में संयमित बने रहकर सहकर्मियों की बातों पर भी ध्यान देना होगा। घर-परिवार में अच्छा माहौल बनने वाला है। किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है जिसमें पूरा परिवार मिल-बैठकर खुशियों का आदान-प्रदान कर पाएंगे। धनलाभ होगा और प्रॉपर्टी के लिए मित्रों की सलाह लेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम का दिखावा करने से बचना होगा। इसका असर प्रेम-संबंध पर पड़ सकता है। 
 
भाग्यशाली अंक : 11
भाग्यशाली रंग : नील जैसा नीला

 

कर्क (22 जून से 23 जुलाई ) : 
 
मन में प्रोफेशन को लेकर अच्छे और सकारात्मक विचारों का संचार होगा। आशावादी बनकर कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे और आपको सफलता भी मिलेगी। नौकरी में हैं तो सीनियर की आपके काम पर नजर रहेगी। आर्थिक मामले में ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है। आय-व्यय का संतुलन बना रहेगा। समस्या प्रॉपर्टी को लेकर आ सकती है। पुश्तैनी जमीन-जायदाद को लेकर विवाद उत्पन्न होने से निकट के पारिवारिक रिश्तों में तनाव आ सकता है। यात्राएं जरूरी होंगी। जीवनसाथी से प्रेम का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। 
 
भाग्यशाली अंक : 11
भाग्यशाली रंग : नारंगी

 

सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त) : 
 
सामान्य स्वास्थ्य के बावजूद सेहतमंद बने रहने की चिंता और दिन-प्रतिदिन बढ़ रही पारिवारिक जिम्मेदारियों के बोझ को लेकर तनाव के क्षणों में आमदनी होने से मन में प्रसन्नता आएगी। कर्मभाव में चन्द्रमा अपना असर दिखाएगा और आप कार्यक्षेत्र में एकाग्रता से काम पूरा कर पाएंगे, साथ ही नए काम की तलाश के प्रति भी उत्सुक और प्रयत्नशील रहेंगे। यात्रा जितनी महत्वपूर्ण होगी, उतनी ही रोमांचक भी। गड़बड़ी दांपत्य में पैदा हो सकती है। मन में रोमांस भरा रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का रूठना आपके प्रेम की मधुरता को कमजोर बना देगा। 
 
भाग्यशाली अंक : 11
भाग्यशाली रंग : आसमानी नीला

 

कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर) : 
 
कार्यक्षेत्र में आप ऊर्जावान बने रहेंगे और लंबित कार्य को इस सप्ताह सहजता से पूरा कर लेंगे। नए काम के लिए भी मिले प्रस्ताव का शुरुआती काम पूरा हो जाने की उम्मीद है। आपके सहयोगी आपसे सीखेंगे कि मेहनत से कैसे असंभव काम को संभव बनाया जा सकता है। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर लोगों के बीच अनबन रहेगी। इस बारे में चुप्पी बनाए रखना ही आपके हित में होगा। वैसे कोई लाभदायक यात्रा हो सकती है। रोमांस और प्यार की बातें महत्वहीन लग सकती हैं। 
 
भाग्यशाली अंक : 15
भाग्यशाली रंग : लाल

 

तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर) : 
 
आकस्मिक धनलाभ होने मन में अत्यधिक प्रसन्नता आएगी और आप उस पैसे से कोई यादगार काम करने की योजना बनाएंगे। संभव है प्रॉपर्टी के लिए पहल करें और नए मकान की खरीद या फिर जिसमें आप रह रहे हैं उसमें रंग-रोगन का कार्यक्रम बनाएंगे। कारोबार हो नौकरी, उनमें नकारात्मक विचार आने से आप परेशान हो सकते हैं। लंबी यात्रा का योग बन रहा है, साथ ही इसके कष्टदायक होने की भी आशंका है।
 
भाग्यशाली अंक : 4
भाग्यशाली रंग : मोतिया

 

वृश्चिक (24 अक्टूबर से 21 नवंबर) : 
 
पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वाह और अतिथियों की आवभगत में सप्ताह इस तरह निकल जाएगा, जैसे बंद मुट्ठी से रेत यानी कि काम करेंगे, प्रयत्न करेंगे, सक्रिय रहेंगे, नतीजा कुछ भी नहीं निकलेगा। यात्रा भी करनी पड़ेगी और दांपत्य जीवन में सरसता बनाए रखने के लिए कुछ विशेष प्रयोजन भी करने पड़ेंगे। जीवनसाथी से रोमांस की उम्मीद बनी की बनी रह जाएगी। प्रॉपर्टी में अचानक कोई फायदे का समाचार सुनने को मिल सकता है। 
 
भाग्यशाली अंक : 6
भाग्यशाली रंग : चॉकलेट

 

धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : 
 
सेहत का ख्याल खान-पान और अधिक थकाने वाले कामकाज को ध्यान में रखते हुए रखना होगा। ग्रहों की चाल कर्मभाव में आपके अनुकूल बनी हुई है। कारोबार में किस्मत का साथ मिलेगा। जिसकी आपने कल्पना तक नहीं की होगी वही कार्य संपन्न हो जाएगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पारिवार के सदस्यों के साथ प्रॉपर्टी के लिए सलाह-मशविरा कर सकते हैं। 
 
भाग्यशाली अंक : 11
भाग्यशाली रंग : सफेद

 

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : 
 
परिवार में आपकी कद्र होगी और सामाजिक स्तर पर आपकी पूछ बढ़ेगी। आप एक मददगार व्यक्ति के रूप में लोकप्रिय हो जाएंगे। कारोबार सामान्य रहेगा और सेहत को लेकर बनी चिंता दूर हो जाएगी। परिवार में समय नहीं दे पाने की शिकायतें सुननी पड़ेंगी। संतान की मांगें पूरी नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी संग प्यारभरा समय गुजरेगा। दांपत्य में खुशहाली बनी रहेगी। 
 
भाग्यशाली अंक : 9
भाग्यशाली रंग : मैरून

 

कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी) : 
 
स्वास्थ्य सामान्य रहने के बावजूद स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा और पैसे की तंगी की वजह से मन में निराशा के भाव आ सकते हैं। दूसरी तरफ कारोबार या नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक या शैक्षिक सफलता से सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल सहजता लिए बना रहेगा, लेकिन सप्ताहांत तक माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। कुछ आवश्यक यात्राओं के कारण रहन-सहन में बदलाव और खान-पान में अनियमितता आ सकती है। जीवनसाथी से भावनात्मक संबल मिलेगा और प्रेम की मधुरता बढ़ेगी
 
भाग्यशाली अंक : 1
भाग्यशाली रंग : फीका भूरा

 

मीन (19 फरवरी से 20 मार्च) : 
 
कारोबार या फिर नौकरी के लिहाज से समय आपके पक्ष में नहीं बन रहा है। इन क्षेत्रों में सफलता पाने या अपनी योग्यता दिखाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। भाग्य के भरोसे काम को कल पर टालने से परेशानी बढ़ सकती है। पैसा समय पर नहीं मिल पाएगा या खर्च में बढ़ोतरी होगी। परिवार में रिश्तों की संवेदनशीलता का ख्याल रखना होगा। संबंध को दिल से एहसास करना होगा, न कि दिमाग से। जीवनसाथी के साथ भी खुले दिमाग से पेश आना होगा। दाव-पेंच या छिपाने वाली बातें करने से आपके बीच की अंतरंगता प्रभावित हो सकती है।
 
भाग्यशाली अंक : 3
भाग्यशाली रंग : केसरिया


Show comments

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

अगला लेख
More