December Monthly Horoscope: जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर का महीना, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Monthly Horoscope 2021 
December 2021 Horoscope : वर्ष का आखिरी महीना दिसंबर क्या लाया हम सभी के लिए जानिए


मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु कृषि क्षेत्र में परेशानी आएगी। स्वयं के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात चिंता वाली रहेगी। माता के तीर्थ यात्रा के योग बनते हैं, घर में मांगलिक कार्य होने के योग हैं।
 
दिनांक 3, 21 शुभ हैं, 25 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। भाई के साथ व्यवहार में सुधार होगा। किसी पुराने पोस्ट से सफलता के रास्ते खुलेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी संस्था से साथ में कार्य करने का अवसर मिलेगा।
 
दिनांक 5, 14 शुभ हैं, 11 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से अच्छा रहेगा। व्यापार शनै:-शनै: उन्नति करेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी सामाजिक कार्य से बाहर यात्रा के योग हैं। जीवनसाथी को राजनीति से संन्यास लेने वाले योग बन रहे हैं। माता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी।
 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 16 अशुभ है। श्रीराम आराधना लाभप्रद रहेगी। 

कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। नौकरी में धीरे-धीरे सुधार होगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ मिलेगा। पिता से किसी भी प्रकार का लाभ इस माह नहीं मिलेगा। माता की तीर्थयात्रा के योग हैं। स्वयं को लंबी यात्रा से बचाना चाहिए, नहीं तो परेशानी आ सकती है।
 
दिनांक 13, 22 शुभ हैं, 10 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।

सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी, परंतु माह के अंत में थोड़ी परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी अनजान से दोस्ती दुखदायी हो सकती हैं। बहन के घर में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। संतान की रुचि रोजगार प्राप्ति के लिए बढ़ेगी।
 
दिनांक 8, 17 शुभ हैं, 6 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।

कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय प्राप्ति वाला रहेगा। किसी व्यापारी से व्यापार वृद्धि में सहयोग प्राप्त होगा, परंतु कृषि क्षेत्र में परेशानी आएगी। नौकरी में उन्नति होते-होते रुक सकती है। किसी अनजान व्यक्ति से परेशानी आएगी। बच्चों से सुख प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
 
दिनांक 12, 30 शुभ हैं, 18 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

December 2021 Rashifal तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह परिवार में मतभेद वाला हो सकता है। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। पिता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। किसी पुराने मिलने वाले के संपर्क में आने से समस्या हल होगी। ससुराल पक्ष में भी तकलीफ आ सकती है।
 
दिनांक 6, 24 शुभ हैं, 13 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार में सफलता वाला रहेगा। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। किसी मित्र से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी को रोजगार प्राप्त होगा, परंतु घर में आर्थिक परेशानी कम नहीं होगी। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 12, 30 शुभ हैं, 25 अशुभ है। रामरक्षा स्तोत्र लाभप्रद रहेगा।

धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता मिलेगी, परंतु रिश्तेदारों से परेशानी आएगी। नौकरी में उन्नति के योग हैं। किसी ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पत्नी को मानसिक चिंता रहेगी।
 
दिनांक 7, 16 शुभ हैं, 20 अशुभ है। शिवशक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।

मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह नए रोजगार प्राप्ति वाला रहेगा। किसी भी अनजान के साथ साझेदारी में कार्य न करें, नहीं तो परेशानी में आ सकते हो। पिता को धार्मिक कार्य से यात्रा होने से पहले परेशानी आएगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ मिलेगा। व्यापार में शनै:-शनै: लाभ प्राप्त होगा।
 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 11 अशुभ है। रामरक्षा स्तोत्र लाभप्रद रहेगा।

कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में सफलता हासिल होगी। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता-पिता को लेकर चिंता रहेगी। किसी रिश्तेदार से दोनों को तकलीफ रहेगी। बहन से सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी को रोजगार बदलने का मौका प्राप्त होगा। किसी अच्छी संस्था में कार्य मिलेगा।
 
दिनांक 15, 29 शुभ हैं, 13 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। माता से सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल से आर्थिक परेशानी आएगी। भाई को रोजगार प्राप्त होगा, परंतु मित्र से तकलीफ आएगी।
 
दिनांक 11, 23 शुभ हैं, 27 अशुभ है। राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

Monthly Horoscope

ALSO READ: दिसंबर 2021 : December में 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, जानिए कौन सी हैं 5 राशियां

ALSO READ: मंगल ग्रह 5 दिसंबर 2021 को करेगा राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा 12 राशियों का भविष्यफल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में गरबा उत्सव के दौरान क्या करें और क्या नहीं

Surya kanya Gochar : सूर्य का कन्या राशि में गोचर से 4 राशियों के चमक जाएंगे भाग्य, होगा अचानक से धनलाभ

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का दूसरा दिन : श्राद्ध पक्ष में प्रतिपदा के श्राद्ध का महत्व, जानिए किसका करते हैं श्राद्ध

16 shradh paksha 2024: अकाल मृत्यु जो मर गए हैं उनका श्राद्ध कब और कैसे करें?

Shardiya navratri 2024 ashtami date: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: क्या लाया है आज का दिन आपके लिए, पढ़ें 21 सितंबर का दैनिक भविष्यफल

21 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

21 सितंबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Sukra Gochar : शुक्र ने बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, 6 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

कन्या राशि में बुध बनाएंगे भद्र महापुरुष राजयोग, 4 राशियों का होगा भाग्योदय

अगला लेख
More