साल के आखिरी दिन बुध की वक्री चाल, क्या होगा 12 राशियों का हाल

Webdunia
शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (12:15 IST)
Vakri budh ka prabhav: बुध ग्रह का धनु राशि में परिवर्तन 3 दिसंबर, 2022 दिन शनिवार की सुबह 06:34 बजे हो चुका था। अब इस ग्रह का धनु में ही 31 दिसंबर, 2022 की देर रात 12:58 बजे वक्री गोचर हो जाएगा। अंग्रेजी समय के अनुसार 1 जनवरी 2023 माना जाएगा। आओ जानते हैं कि बुध के वक्री होने का क्या होता है राशियों पर असर।
 
मेष राशि : आपकी राशि के नौवें यानी भाग्य के भाव में बुध ग्रह वक्री हुए हैं। नौकरी और व्यापार में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। पारिवारिक स्थिति भी सामान्य ही रहेगी। नींद न आने की समस्या होगी।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में बुध का वक्री गोचर शुभ नहीं माना जा सकता। नौकरी और व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत और पारिवारिक सुख की दृष्टि से भी यह समय शुभ नहीं है। सतर्क रहें।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के सप्तम भाव में बुध का वक्री होना शुभ माना जा सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और यदि साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो मुनाफा होगा। सेहत में भी सुधार होगा। नौकरी और करियर के लिए भी समय अच्‍छा है।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के छठे भाव में वक्री बुध का गोचर शुभ माना जा सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार और नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगे। दांपत्य जीवन में सुखद रहेगा।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के पंचम भाव में वक्री बुध का गोचर मिलेजुले असर वाला रहेगा। नौकरी में काम का दबाव बना रहेगा। व्यापारी हैं तो कम मुनाफा होगा। रिश्‍तों में समझदारी से काम लें। सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
कन्या राशि : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में बुध का वक्री होना मिलेजुले असर वाला रहेगा लेकिन ज्यादातर समय सकारात्मक ही रहेगा। नौकरी में नए कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। व्यापार में पहले बाधा आएगी लेकिन काम बन जाएंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव रहने के कारण नींद में कमी हो सकती है। हांलाकि घर परि‍वार में खुशियां रहेंगी।
 
तुला राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में बुध का वक्री गोचर नौकरी और व्यापार के लिए शुभ मान जा सकता है। दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा। सेहत में भी सुधार होगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में बुध का वक्री गोचर मिलेजुले असर वाला रहेगा। नौकरी में और दांपत्य जीवन में सावधानी से आगे बढ़ने की जरूरत है। व्यापार में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। 
 
धनु राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में बुध का वक्री होना करियर और नौकरी के लिहाज से शुभ माना जा सकता है। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। खुद का व्यापार है लाभ होगा। दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।
 
मकर राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में बुध का गोचर शुभ नहीं माना जा सकता है। खर्चे बढ़ जाएंगे। नौकरी या व्यापार में सावधानी काम लेना होगा। मनमुताबिक परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में बुध का वक्री होना शुभ माना जा सकता। नौकरी में वरिष्ठों की प्रशंसा प्राप्त करेंगे। व्यापारी हैं तो व्यापार का विस्तार होगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सेहत में भी सुधार होगा।
 
मीन राशि : आपकी राशि के दशवें भाव में बुध का वक्री होना शुभ मान जा सकता है। नौकरी के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग बनेंगे। व्यापारी हैं तो नए अवसार प्राप्त होंगे और नए लोगों से डील होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। सेहत अच्‍छी रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में गरबा उत्सव के दौरान क्या करें और क्या नहीं

Surya kanya Gochar : सूर्य का कन्या राशि में गोचर से 4 राशियों के चमक जाएंगे भाग्य, होगा अचानक से धनलाभ

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का दूसरा दिन : श्राद्ध पक्ष में प्रतिपदा के श्राद्ध का महत्व, जानिए किसका करते हैं श्राद्ध

16 shradh paksha 2024: अकाल मृत्यु जो मर गए हैं उनका श्राद्ध कब और कैसे करें?

Shardiya navratri 2024 ashtami date: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

Vastu Tips: घर में किचन किस दिशा में होना चाहिए और किस दिशा में नहीं होना चाहिए?

Sarvapitri amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या की 10 अनसुनी बातों को जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे

Ketu Gochar : पापी ग्रह केतु के नक्षत्र में होगा गुरु का प्रवेश, 3 राशियों की चमकने वाली है किस्‍मत

Aaj Ka Rashifal: 20 सितंबर 2024, कैसा बीतेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा के दिन जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

अगला लेख
More