3 दिसंबर को बुध का धनु राशि में गोचर, 5 राशियों की नौकरी में होगी उन्नति

Webdunia
बुधवार, 30 नवंबर 2022 (16:57 IST)
बुध का धनु राशि में परिवर्तन 3 दिसंबर, 2022 दिन शनिवार की सुबह 06:34 बजे होगा और इसके बाद 28 दिसंबर को सुबह 04:05 पर यह मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद बुध वक्री होकर पुन: 31 दिसंबर देर रात 12:58 बजे धनु में प्रवेश कर जाएगा। बुध के इस गोचर के चलते 5 राशियों को नौकरी में तरक्की मिलेगी या माहौल सकारात्मक रहेगा। सभी उनकी प्रशंसा करेंगे।
 
1. मेष राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में बुध का गोचर शुभ है। यह सलाहकार, करियर, शिक्षा और नौकरी के लिए बेहतर है। आपको इस क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा के योग भी बनेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। सेहत के प्रति सावधानी बरतें। आपके शत्रु परास्त होंगे। आपको भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।
 
2. सिंह राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में बुध का गोचर संतान सुख देगा। यह मार्केट से जुड़े कार्यों में लाभ देगा। करियर और नौकरी के लिए यह गोचर शुभ है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे या कोई अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे।
3. तुला राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में बुध का गोचर नौकरी के हालात ठीक करेगा। भाइ बहनों का सहयोग मिलेगा। यदि आप मीडिया, पब्लिकेशन, लेखन, डॉक्यूमेंटेशन, कंसल्टेशन और मार्केटिंग से जुड़े हैं तो लाभ होगा। अन्य तरह की कोई नौकरी कर रहे हैं तो भी आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। 
 
4. धनु राशि : आपकी राशि के लग्न भाव में बुध का गोचर साझेदरी के व्यापार में लाभ देगा और जीवनसाथी से आपके संबंध में सुधार करेगा। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग बनेंगे। मेडिकर, बैंकिग, आयात-निर्यात, नेगोशिएटर या विज्ञान से जुड़े क्षेत्र के जातक उन्नति करेंगे। 
 
5. कुंभ राशि : बुध का गोचर आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में हो रहा है। आपकी आमदानी में बढ़ोतरी होगी। भाई-बहनों एवं चाचा का सहयोग मिलेगा। करियर या नौकरी में आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा। मीडिया, लेखन, भाषा, शेयर मार्केट, शिक्षण और ज्योतिष से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या गया जी श्राद्ध से होती है मोक्ष की प्राप्ति !

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष में कब किस समय करना चाहिए पितृ पूजा और तर्पण, कितने ब्राह्मणों को कराएं भोजन?

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष आ रहा है, जानिए कुंडली में पितृदोष की पहचान करके कैसे करें इसका उपाय

Shukra Gochar : शुक्र गोचर से बना मालव्‍य योग, छप्‍पर फाड़कर मिलेगा 3 राशियों को धन

वास्तु के अनुसार कॉर्नर के फ्लैट का क्या होता है प्रभाव, जानें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 17 सितंबर का दैनिक राशिफल, जानिए सभी राशियों का हाल

Surya gochar in kanya: सूर्य के कन्या राशि में जाने से क्या होगा 12 राशियों का हाल, जानिए राशिफल

17 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

17 सितंबर 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Budh asta 2024: बुध अस्त, इन राशियों के जातकों के लिए आने वाली है मुसीबत, कर लें ये उपाय

अगला लेख
More