Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

29 नवंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 29 नवंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, मंगलवार, 29 नवंबर 2016 (00:23 IST)
* आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
मेष- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपरिचितों पर विश्वास न करें। अस्वस्थता से बाधा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। विवाद से क्लेश होगा। राजकीय बाधा दूर होगी। धनलाभ होगा। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। भाग्योन्नति होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
सिंह- विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शोक समाचार प्राप्त होगा। लाभ के अवसर टलेंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कन्या- पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कम प्रयास से अधिक लाभ होगा। सुख के साधन जुटेंगे। जल्दबाजी से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


तुला- शुभ सूचना प्राप्त होगी। सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति होगी। नेत्र पीड़ा रह सकती है। भागदौड़ रहेगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- वाणी पर नियंत्रण रखें। फालतू खर्च होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


मकर- बकाया वसूली होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। तनाव तथा चिंता रहेंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
मीन- धर्म-कर्म में मन लगेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। चोट व दुर्घटना से बचें। प्रसन्नता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (29.11.2016)