शनि जयंती पर यह 15 काम कर लीजिए, इतना आएगा धन कि संभाल नहीं पाएंगे

Webdunia
शनि जयंती सबसे सुनहरा अवसर है शनि संबंधी सरल और पवित्र उपाय आजमाने के लिए। यह सरलतम उपाय शुभ और हानिरहित हैं। 
 
1 . शनि जयंती को काले रंग की चिड़िया खरीदकर उसे दोनों हाथों से आसमान में उड़ा दें। आपकी दुख-तकलीफें दूर हो जाएंगी। 
 
2 . शनि जयंती के दिन लोहे का त्रिशूल महाकाल शिव, महाकाल भैरव या महाकाली मंदिर में अर्पित करें। शनि दोष के कारण विवाह में विलंब हो रहा हो, तो 250 ग्राम काली राई, नए काले कपड़े में बांधकर पीपल के पेड़ की जड़ में रख आएं और शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें। 
 
3 . पुराना जूता शनि जयंती के दिन चौराहे पर रखें। 
 
4. आर्थिक वृद्धि के लिए आप सदैव शनिवार के दिन गेंहू पिसवाएं और गेहूं में कुछ काले चने भी मिला दें। 
 
5 . शनि जयंती को 10 बादाम लेकर हनुमान मंदिर में जाएं। 5 बादाम वहां रख दें और 5 बादाम घर लाकर किसी लाल वस्त्र में बांधकर धन स्थान पर रख दें। 
 
6. शनि जयंती के दिन बंदरों को काले चने, गुड़, केला खिलाएं। 
 
7 . शनि जयंती पर सरसों के तेल का छाया पात्र दान करें। 
 
8 . बहते पानी में नारियल विसर्जित करें। 
 
9 . शनि जयंती को काले उड़द पीसकर उसके आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं। 
 
10. शनि जयंती को आक के पौधे पर 7 लोहे की कीलें चढ़ाएं। काले घोड़े की नाल या नाव की कील से बनी लोहे की अंगूठी मध्यमा उंगली में शनि जयंती को सूर्यस्त के समय पहनें। 
 
11. शमशान घाट में लकड़ी का दान करें। 
 
12. शनि जयंती को सरसों का तेल हाथ और पैरों के नाखूनों पर लगाएं। 
 
13. शनि जयंती से आरंभ कर चीटिंयों को 7 शनिवार काले तिल, आटा, शक्कर मिलाकर खिलाएं। 
 
14. शनि जयंती की शाम पीपल के पेड़ के नीचे तिल या सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 
 
15. शनि की ढैया से ग्र‍सित व्यक्ति को हनुमान चालीसा का सुबह-शाम जप करना चाहिए। 

ALSO READ: यह 10 बातें खुश करती हैं शनिदेव को, शनि जयंती पर पढ़ें और आजमाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Guru Gochar : 12 साल बाद गुरु करेंगे बुध की राशि में गोचर, इन राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू

16 shradh 2024: 17 या 18 सि‍तंबर, कब से शुरू होंगे 16 श्राद्ध, जानिए तिथियां समेत सभी डिटेल्स

Budh asta 2024: बुध अस्त, इन राशियों के जातकों के लिए आने वाली है मुसीबत, कर लें ये उपाय

Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार धरती पर नर्क भोगता है ऐसा आदमी

Lakshmi : घर में लक्ष्मी के नहीं रुकने के 5 खास कारण

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 19 सितंबर का दिन, पढ़ें अपना राशिफल

19 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

19 सितंबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Sukra Gochar : शुक्र का तुला राशि में गोचर, 4 राशियों के जीवन में बढ़ जाएंगी सुख-सुविधाएं

Vastu Tips for Balcony: वास्तु के अनुसार कैसे सजाएं आप अपनी बालकनी

अगला लेख
More