नवग्रह और पितृ दोष की शांति करना है तो जपें ये चमत्का‍री मंत्र, पढ़ें 6 खास बातें

Webdunia
1. जन्म कुंडली में पितृ दोष हो तो उसकी शांति के लिए श्रीकृष्ण-मुखामृत गीता का पाठ करना चाहिए। 
 
2. प्रेत शांति व पितृ दोष निवारण के लिए भी श्रीकृष्ण चरित्र की कथा श्रीमद्भागवत महापुराण का पाठ पौराणिक विद्वान ब्राह्मणों से करवाना चाहिए। 
 
3. ग्रह शांति व सभी ग्रहों द्वारा किए जा रहे सर्वविध उपद्रव शमनार्थ 'नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र की 1008 आहुतियां देनी चाहिए। 
 
4. 'नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र प्राय: सभी ग्रहों की शांति के लिए उपयोग में लाया जाता है। 
 
5. शारीरिक ऊर्जा, मानसिक शांति व आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन प्रात: या सायं 16 बार निम्न मंत्र का जप करना चाहिए। 
 
मंत्र- 'हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे/ हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।।' 
 
6. भगवान श्रीकृष्ण का मूलमंत्र, जिसे द्वादशाक्षर मंत्र कहते हैं- 
 
'नमो भगवते वासुदेवाय। विनियोग: अस्य श्रीद्वादशाक्षर श्रीकृष्णमंत्रस्य नारद ऋषि गायत्रीछंदः श्रीकृष्णोदेवता, बीजं नमः शक्ति, सर्वार्थसिद्धये जपे विनियोगः ध्यान: ‘चिन्ताश्म युक्त निजदोः परिरब्ध कान्तमालिंगितं सजलनैन करेण पत्न्या। ऋष्यादि न्यास पंचांग न्यास नारदाय ऋषभे नमः शिरसि। हृदयाय नमः। गायत्रीछन्दसे नमःमुखे। नमो शिरसे स्वाहा। श्री कृष्ण देवतायै नमः, हृदि भगवते शिखायै वषट्। बीजाय नमः गुह्ये। वासुदेवाय कवचाय हुम्। नमः शक्तये नमः, पादयोः। नमो भगवते वासुदेवाय अस्त्राय फट्।'
 
इन मंत्रों का जाप सर्वदा लाभदायी माना गया है। अत: आप भी अशुभ ग्रहों के कारण जीवन में परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं तो इन मंत्रों का जाप अवश्‍य करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Hariyali amavasya 2024: हरियाली अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं

Raksha Bandhan Wishes: राखी पर शेयर करें ये 10 खूबसूरत संदेश

Sawan somwar amavasya: सावन मास की अमावस्या पर कर लें ये 4 अचूक उपाय, पितृदोष से मिलेगी मुक्ति

Hariyali teej 2024: हरियाली तीज के दिन यदि ये 7 काम कर लिए तो नहीं रहेगी धन की कमी

Sawan somwar 2024: तीसरे सावन सोमवार व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त और 3 अचूक उपाय आजमा लिए तो होगा भाग्योदय

सभी देखें

नवीनतम

Sawan somvar 2024 : सावन का तृतीय सोमवार आज, जानें शुभ संयोग और आसान पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: 05 अगस्त को श्रावण का तीसरा सोमवार, जानें किन राशियों पर बरसेगी शिव जी की कृपा

05 अगस्त 2024 : आपका जन्मदिन

05 अगस्त 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Horoscope August 2024: कैसा रहेगा अगस्त माह का दूसरा सप्ताह 12 राशियों के लिए (जानें साप्ताहिक राशिफल)

अगला लेख
More