रविवार के ये सरल टोटके आप भी आजमाएं, हर क्षेत्र में सफलता पाएं...

Webdunia
रविवार के दिन जिस व्यक्ति का जन्म होता है उसे हर कार्य में सफलता मिलती है। इस दिन का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस‍ दिन अगर पूर्व दिशा से किसी यात्रा की शुरुआत करें तो बेशक जातक को जरूर सफलता मिलेगी।
 

भास्कर, रव‍ि यानी सूरज को सभी तरह से शुभ माना जाता है। सूरज की आती किरणों से अगर कोई कुछ मांगे तो उसकी हार्दिक इच्‍छा जरूर पूरी होती है। यदि कोई प्रेमी प्यार में सफल होना चाहता है तो वह सूर्य से प्रार्थना करे। 
 
क्या करें... 
 
* इस दिन तांबे या अन्य सिक्के को बहते पानी में बहाएं।
 
* चावल में दूध और गुड़ मिलाकर खाएं। गेहूं और गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर दान करें। सूर्य को उच्च करने के लिए बहते जल में गुड़ और चावल प्रवाहित करें।
 
दोष निवारण के लिए... 
 
* सूर्य विष्णु का रूप है इसलिए सूर्य पूजा करें। 
 
* सुबह सूर्य को अर्घ्य देना उत्तम होता है। 
 
* सुख-शांति के लिए हरिवंशपुराण का पाठ भी करें। 
 
* तांबे के दो बराबर के टुकड़े लें। इनमें एक को मन में कोई भी संकल्प लेकर बहते पानी में बहा दें। आपका संकल्प जरूर पूरा होगा। 
 
* दूसरा टुकड़ा हमेशा अपनी जेब या पर्स में साथ रखें। 
 
* हृदय रोग, पेट के रोग, आंखों की तकलीफ, झूठे आरोप या धन हानि हो तो तांबा या गेहूं का दान करें। 
 
विशेष टोटका... 
 
कोई भी काम शुरू करने से पहले गुड़ या मिठाई खाएं और पानी पिएं।

 
नोट : किसी विशेषज्ञ से पूछकर ही यह उपाय करें।
Show comments

ज़रूर पढ़ें

दिवाली पर क्यों बनाते हैं रंगोली? जानिए क्या है रंगोली का इतिहास

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव का त्योहार कब है, जाने पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि

रंगोली में इन 18 शुभ प्रतीकों का है खास महत्व, धर्म और आस्था को मजबूत करती है ये कला

Dhanteras 2024 date and time: धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि और यमदेव की पूजा का शुभ मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: राशिफल 22 अक्टूबर, आज क्या कहती है आपकी राशि (पढ़ें 12 राशियां)

22 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

22 अक्टूबर 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

अगला लेख
More