सोमवार विशेष : शर्तिया दरिद्रता दूर करेगा भगवान शिव का यह 1 मंत्र

Webdunia
शिव जगतगुरु हैं... शिव ज्ञान, विवेक, तप के रूप में शक्ति, संकल्प और पुरुषार्थ की प्रेरणा देते हैं। दरिद्रता और अभाव को दूर रखने के लिए विशेष मंत्र और पद्धति से की गई शिव पूजा बहुत ही प्रभावी मानी गई है। पुराणों में लिखा है कि भोलेनाथ शिव का यह मंत्र गरीबी दूर करने के लिए सबसे सटीक है।  
 
अपार धन के लिए जपें यह शिव मंत्र... 
 
प्रात: नित्यकर्म से निवृत हो, स्नान कर आदिनाथ भगवान शंकर के साथ माता पार्वती और नंदी को गंगाजल या पवित्र जल चढ़ाएं। 
 
तत्पश्चात शिवजी को खास तौर पर चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल चढ़ाएं। 
 
उसके बाद शिव मंत्र की माला जपें : - 
 
मन्दारमालाङ्कुलितालकायै कपालमालांकितशेखराय।
दिव्याम्बरायै च दिगम्बराय नम: शिवायै च नम: शिवाय।।
श्री अखण्डानन्दबोधाय शोकसन्तापहा​रिणे।
सच्चिदानन्दस्वरूपाय शंकराय नमो नम:॥
 
मंत्र पाठ के बाद भगवान शिवजी को घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाएं। इसके बाद धूप, दीप से आरती करें। प्रसाद सबसे पहले गुरुजनों, बुजुर्गों और परिवार, मित्र सहित ग्रहण करें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या गया जी श्राद्ध से होती है मोक्ष की प्राप्ति !

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष में कब किस समय करना चाहिए पितृ पूजा और तर्पण, कितने ब्राह्मणों को कराएं भोजन?

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष आ रहा है, जानिए कुंडली में पितृदोष की पहचान करके कैसे करें इसका उपाय

Shukra Gochar : शुक्र गोचर से बना मालव्‍य योग, छप्‍पर फाड़कर मिलेगा 3 राशियों को धन

वास्तु के अनुसार कॉर्नर के फ्लैट का क्या होता है प्रभाव, जानें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 17 सितंबर का दैनिक राशिफल, जानिए सभी राशियों का हाल

Surya gochar in kanya: सूर्य के कन्या राशि में जाने से क्या होगा 12 राशियों का हाल, जानिए राशिफल

17 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

17 सितंबर 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Budh asta 2024: बुध अस्त, इन राशियों के जातकों के लिए आने वाली है मुसीबत, कर लें ये उपाय

अगला लेख
More