Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

नागकेसर के यह 7 उपाय आपको दिवाली की रात से ही शुभ फल देने लगेंगे... करोड़पति बनने का सपना ऐसे होगा पूरा

हमें फॉलो करें Diwali 2021
दीपावली की रात धन कमाने के लिए आजमाएं नागकेसर के 7 उपाय

 
दीपावली को देवी लक्ष्मी का पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। पूजा के लिए बहुत सारी सामग्री का प्रयोग किया जाता है। नागकेसर का प्रयोग भी पूजा पाठ में किया जाता है। तंत्र के अनुसार दीपावली के दिन नागकेसर के कुछ सरल उपाय करने से व्यक्ति आर्थित तंगी से बच सकता है। इसके साथ ही यह उपाय व्यक्ति को आश्चर्यजनक रूप से धनवान बना सकते हैं। आइए जानें नागकेसर के कुछ उपाय-
 
* दीपावली के दिन किसी भी शुभ मुहूर्त में नागकेसर और 5 सिक्के एक कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से घर में कभी पैसों की तंगी नहीं होती।
 
* आर्थिक तंगी से बचने के लिए चांदी की छोटी डिब्बी में नागकेसर और शहद बंद करके तिजोरी में रखने से लाभ होगा। हर दीपावली पर इसे बदलते रहें।
 
* दीपावली के दिन शिवलिंग का अभिषेक करने के पश्चात बिल्व पत्र व नागकेसर के फूल अर्पित करें। उसके बाद प्रसाद चढ़ाएं। अर्पित किए हुए बिल्व पत्रों व फूलों को तिजोरी में रख दें। 
 
* नगकेसर, हल्दी, सुपारी, एक सिक्का, तांबे का टुकड़ा व अक्षत को कपड़े में बांध कर दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा में रखें। पूजा के पश्चात इस पोटली को तिजोरी में रख दें।
 
* दिवाली से लेकर प्रतिदिन केसर का तिलक लगाने से घर में होने वाले कलह से छुटकारा मिलता है।
 
* कपड़े में नागकेसर लपेटकर तिजोरी में रखने से धन के आगमन में कभी कमी नहीं आती। 
 
* दीपावली के दिन नागकेसर से घर के बाहर और पूजा स्थल पर स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपावली : 5 दिवसीय त्योहार के 5 उपाय, धन की तंगी है तो जरूर आजमाएं