दीपक जलाएं लेकिन ध्यान रखें...

Webdunia
- आचार्य डॉ. संजय
दीप प्रज्वलित करने के नियम तथा मंत्र...

अग्नि का प्राचीनकाल से ही हर धर्म में महत्व है। अग्नि को प्रत्यक्ष देवतास्वरूप माना गया है। प्राचीन वैदिक धर्म में अग्नि का अत्यधिक महत्व है।


अग्नि का प्रज्वलन देवता की उपस्थिति का प्रतीक माना जाता है और इसीलिए हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले दीपक प्रज्वलित किया जाता है।

 

आगे पढ़ें दीपक जलाते समय ध्यान रखने योग्य बातें....

 



हिन्दू धर्म में प्रत्येक पूजा में दीपक जलाने की परंपरा है। लेकिन ध्यान रखने योग्य बातें हैं कि दीपक प्रज्वलित करने और उसकी दिशा के संबंध में कई नियम बनाए गए हैं।


तो आइए जानिए कि दीपक की लौ किस दिशा में होनी चाहिए और दीप प्रज्वलित करते समय कौन-से मंत्रों का उच्चारण किया जाना चाहिए।

 

आगे पढ़ें दीपक प्रज्वलित करते समय कौन-सा मंत्र बोले...

 

 



दीपक प्रज्वलित करते समय यह मंत्र जपने से सफलता मिलती है : -



दीपज्योति: परब्रह्म: दीपज्योति: जनार्दन:।
दीपोहरतिमे पापं संध्यादीपं नमोस्तुते।।

शुभं करोतु कल्याणमारोग्यं सुखं सम्पदां।
दुष्ट बुद्धि विनाशाय दीपोज्योति: नमोस्तुते।

 

आगे पढ़ें किस दिशा में रखें दीपक की लौ....

 


जानें किस दिशा में दीपक की लौ...

FILE


* दीपक की लौ पूर्व दिशा की ओर रखने से आयु में वृद्धि होती है।

* ध्यान रहे कि दीपक की लौ पश्चिम दिशा की ओर रखने से दुख बढ़ता है।

* दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर रखने से धन लाभ होता है।

* दीपक की लौ कभी भी दक्षिण दिशा की ओर न रखें, ऐसा करने से जन या धनहानि होती है।

* मीन राशि के जातक को चाहिए कि घर की पूर्वोत्तर दिशा में मंदिर बनवाएं।

ध्यान रखें कि घर का मंदिर और रसोईघर साथ-साथ न हो। मंदिर का स्थान परिवर्तन इष्टदेव को प्रसन्न करेगा। लक्ष्मी नारायण की आराधना से भूमि संबंधी लाभ होगा ।


वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या गया जी श्राद्ध से होती है मोक्ष की प्राप्ति !

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष में कब किस समय करना चाहिए पितृ पूजा और तर्पण, कितने ब्राह्मणों को कराएं भोजन?

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष आ रहा है, जानिए कुंडली में पितृदोष की पहचान करके कैसे करें इसका उपाय

Shukra Gochar : शुक्र गोचर से बना मालव्‍य योग, छप्‍पर फाड़कर मिलेगा 3 राशियों को धन

वास्तु के अनुसार कॉर्नर के फ्लैट का क्या होता है प्रभाव, जानें

सभी देखें

नवीनतम

Budh asta 2024: बुध अस्त, इन राशियों के जातकों के लिए आने वाली है मुसीबत, कर लें ये उपाय

Aaj Ka Rashifal: 16 सितंबर 2024, इन 4 राशियों के लिए लाभदायी रहेगा दिन, जानिए अपना राशिफल

16 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

16 सितंबर 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Horoscope: इस हफ्ते किसे मिलेगा भाग्य का साथ, जानें साप्ताहिक राशिफल (मेष से मीन राशि तक)

More