अद्भुत और गोपनीय हैं मां भगवती के 32 नाम, नवरात्रि में अवश्य पढ़ें...

Webdunia
* घोर विपत्ति दूर करेगा माता के 32 नामों का यह अमोघ उपाय


 
दुर्दांत दानव महिषासुर के वध से प्रसन्न और निर्भय हो गए त्रिदेवों सहित देवताओं ने जब प्रसन्न भगवती माता से ऐसे किसी अमोघ उपाय की याचना की, जो सरल हो और कठिन से कठिन विपत्ति से छुड़ाने वाला हो।

नवरात्रि पर्व मनाने की ये है रोचक कथा, अवश्‍य पढ़ें...
 
तब कृपालु भगवती ने अपने ही बत्तीस नामों (32) की माला के एक अद्भुत गोपनीय रहस्यमय किंतु चमत्कारी जप का उपदेश किया जिसके करने से घोर से घोर विपत्ति, राज्यभय या दारुण विपत्ति से ग्रस्त मनुष्य भी भयमुक्त एवं सुखी हो जाता है।

नवरात्रि की नौ देवियां और उनके बीज मंत्र, जानिए...

आगे पढ़ें कैसे करें यह दुर्लभ प्रयोग 
नवरात्रि : इन 5 पवित्र आध्यात्मिक वस्तुओं से पाएं मनोवांछित फल

 


 

ऐसे करें 32 नामों का दुर्लभ प्रयोग - 


 
* दैनिक कार्यों से निवृत्त होने के बाद देहशुद्धि करके कुश या कम्बल के आसन पर बैठें। 
 
* पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुंह करें। 
 
* घी के दीपक जलाएं। 
 
* मां भगवती के इन नामों की 5, 11 या 21 माला नवरात्रि के नौ दिनों तक जपें और जगत माता से अपनी मनोकामना पूर्ण करने की याचना करें। आपकी मनोकामना अवश्‍य पूर्ण होंगी। 
 
आगे पढ़ें मां भगवती के चमत्कारी बत्तीस नाम -

 
 

मां भगवती के चमत्कारी बत्तीस नाम - 


 
दुर्गा दुर्गार्तिशमनी दुर्गापद्धतिनिवारिणी।
दुर्गमच्‍छेदिनी दुर्गसाधिनी दुर्गनाशिनी
दुर्गतोद्वारिणी दुर्ग निहन्त्री दुर्गमापहण।
दुर्गम ज्ञानदा दुर्ग दैत्यलो कदवानला।
दुर्गमा दुर्गमालोका दुर्गमात्मस्वरूपिणी। 
दुर्ग मार्गप्रदा दुर्गम विद्या दुर्गमाश्रिता।
दुर्गम ज्ञान संस्थाना दुर्गम ध्यान भासिनी।
दुर्गमोहण दुर्गमगा दुर्गमार्थस्वरूपिणी।
दुर्गमासुरस हंन्श्री दुर्गमायुधधारिणी।
दुर्गमाड़ी दुर्गमता दुर्गम्या दुर्गमेश्वरी।
दुर्गभीमा दुर्गभामा दुर्गभा दुर्गदारिणी।
नामावलिमिमां यस्तु दुर्गाया मम मानव:
पठेत् सर्वभयान्मुक्तो भविव्यतिन संशय:। 

 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या गया जी श्राद्ध से होती है मोक्ष की प्राप्ति !

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष में कब किस समय करना चाहिए पितृ पूजा और तर्पण, कितने ब्राह्मणों को कराएं भोजन?

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष आ रहा है, जानिए कुंडली में पितृदोष की पहचान करके कैसे करें इसका उपाय

Shukra Gochar : शुक्र गोचर से बना मालव्‍य योग, छप्‍पर फाड़कर मिलेगा 3 राशियों को धन

वास्तु के अनुसार कॉर्नर के फ्लैट का क्या होता है प्रभाव, जानें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 17 सितंबर का दैनिक राशिफल, जानिए सभी राशियों का हाल

Surya gochar in kanya: सूर्य के कन्या राशि में जाने से क्या होगा 12 राशियों का हाल, जानिए राशिफल

17 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

17 सितंबर 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Budh asta 2024: बुध अस्त, इन राशियों के जातकों के लिए आने वाली है मुसीबत, कर लें ये उपाय

अगला लेख
More