हनुमान जी के इन 12 नामों को पढ़ने से जागेगा सोया हुआ भाग्य, होंगे यह 6 चमत्कारिक लाभ

Webdunia
अंजनी पुत्र बजरंगबली के 12 नाम का स्मरण करने से ना सिर्फ उम्र में वृद्धि होती है बल्कि समस्त सांसारिक सुखों की प्राप्ति भी होती है। बारह नामों को 11 बार लेनेवाला व्यक्ति दीर्घायु होता है। 
 
इन 12 नामों का निरंतर जप करने वाले व्यक्ति की श्री हनुमान जी महाराज दसों दिशाओं एवं आकाश-पाताल से रक्षा करते हैं। यहां खास आपके लिए प्रस्तुत है रामभक्त हनुमान जी के 12 अचूक नाम :-
 
श्री हनुमान जी के 12 चमत्कारी नाम :
 
1. ॐ हनुमान
2. ॐ अंजनी सुत
3. ॐ वायु पुत्र
4. ॐ महाबल
5. ॐ रामेष्ठ
6. ॐ फाल्गुण सखा
7. ॐ पिंगाक्ष
8. ॐ अमित विक्रम
9. ॐ उदधिक्रमण
10. ॐ सीता शोक विनाशन
11. ॐ लक्ष्मण प्राण दाता
12. ॐ दशग्रीव दर्पहा
 
 
****** 
 
इन नामों को पढ़ने से होंगे यह फायदे :- 
 
- नित्य नियम के समय नाम लेने से इष्ट की प्राप्ति होती है।
 
- प्रात: काल सो कर उठते ही जिस अवस्था में भी हो बारह नामों को 11 बार लेनेवाला व्यक्ति दीर्घायु होता है।
 
- दोपहर में नाम लेनेवाला व्यक्ति धनवान होता है। दोपहर संध्या के समय नाम लेनेवाला व्यक्ति पारिवारिक सुखों से तृप्त होता है।
 
- रात्रि को सोते समय नाम लेनेवाले व्यक्ति की शत्रु से जीत होती है।
 
- लाल स्याही से मंगलवार को भोजपत्र पर बारह नाम लिखकर मंगलवार के दिन ही ताबीज बांधने से कभी सिरदर्द नहीं होता। गले या बाजू में तांबे का ताबीज ज्यादा उत्तम है। भोजपत्र पर लिखने वाला पेन नया होना चाहिए।
 
- उपरोक्त समय के अतिरिक्त इन बारह नामों का निरंतर जप करने वाले व्यक्ति की श्री हनुमानजी महाराज दसों दिशाओं एवं आकाश पाताल से रक्षा करते हैं।
 
ALSO READ: मंगलवार के विशेष टोटके : इन 11 सरल उपायों से दूर होगा मंगल दोष, आप भी आजमाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mangal Gochar: मंगल का शुक्र के नक्षत्र में होगा गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में वेतनवृद्धि

दिवाली का त्योहार कब रहेगा, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?

Shani nakshatra transit 2024 : शनि के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों को रहना होगा बचकर

Simha sankranti 2024: सिंह संक्रांति का क्या होगा देश और दुनिया पर असर और उपाय

shani nakshatra transit 2024: शनि के नक्षत्र परिवर्तन से 3 लोगों को नौकरी-कारोबार में मिलेगा अपार लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, पढ़ें 21 अगस्त का राशिफल

21 अगस्त 2024 : आपका जन्मदिन

21 अगस्त 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Shani Gochar: 30 वर्षों के बाद समसप्तक योग बनने से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, सूर्य-शनि की बरसेगी कृपा

Puja niyam : पूजा घर में दीपक किस तरह से जलाएं कि घर में हो धन की बरसात?

अगला लेख
More