Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

काम, कला और सुंदरता के ग्रह शुक्र को कुंडली में कैसे शुभ बनाएं, 2 मंत्र और 8 उपाय आजमाएं

Advertiesment
Venus Remedies and Mantra
काम, कला और सुंदरता के ग्रह शुक्र की शुभता कुंडली में बहुत जरूरी है। जीवन की समस्त भौतिक संपन्नताएं उन्हीं से मिलती है। आइए जानें उपाय.. . 
 
शुक्र एकाक्षरी बीज मंत्र- 'ॐ शुं शुक्राय नम:।' 
तांत्रिक मंत्र- 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।'
जप संख्या- 16,000 (16 हजार)।
 
(कलियुग में 4 गुना जाप एवं दशांश हवन का विधान है।)
 
दान सामग्री- श्वेत वस्त्र, श्रृंगार की वस्तुएं, हीरा, स्फटिक, चांदी, चावल, शकर, इत्र, श्वेत चंदन, घी, श्वेत पुष्प, दूध-दही।
 
(उक्त सामग्री को वस्त्र में बांधकर उसकी पोटली बनाएं तत्पश्चात उसे मंदिर में अर्पण करें अथवा बहते जल में प्रवाहित करें।)
 
दान का समय- सूर्योदय।
हवन हेतु समिधा- गूलर।
औषधि स्नान- जायफल, केसर व इलायची मिश्रित जल से।
 
अशुभ प्रभाव कम करने हेतु अन्य उपयोगी उपाय।
 
* शुक्रवार को किसी एकाक्षी (काने) ब्राह्मण को खीर खिलाएं।
* 5 शुक्रवार खीर बनाकर किसी मंदिर में दान करें।
* पत्थर पर श्वेत चंदन का लेप कर बहते जल में प्रवाहित करें।
* शुक्रवार को घर अथवा मंदिर में तुलसी का पौधा रोपित करें।
* 7 शुक्रवार को चींटियों को आटा व शकर मिश्रित कर डालें।
* सवत्सा श्वेत गाय का दान करें।
* शुक्र यंत्र को चांदी के पत्र पर उत्कीर्ण करवाकर चमेली के नीचे गहराई में दबा दें।
* शुक्र यंत्र को चांदी पर उत्कीर्ण करवाकर नित्य पूजा-अर्चना करें।
 
-ज्योतिर्विद् पं हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
नोट : इस लेख में व्यक्त विचार/विश्लेषण लेखक के निजी हैं। इसमें शामिल तथ्य तथा विचार/विश्लेषण वेबदुनिया के नहीं हैं और वेबदुनिया इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है
 
साभार : ज्योतिष : एक रहस्य

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुंडली में गुरु ग्रह को शुभ बनाना है तो पढ़ें 2 मंत्र और 6 उपाय