सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Webdunia
बुधवार, 15 नवंबर 2023 (12:17 IST)
Vrishchik Sankranti 2023: 17 नवंबर 2023 शुक्रवार को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करने लगेगा। वृश्‍चिक राशि में सूर्य अनिश्चित परिणाम देता है। इस दिन श्राद्ध और तर्पण करने से पितरों को मुक्ति मिलती है और पितृ दोष समाप्त होता है। आओ जानते हैं कि कौनसी 5 राशियों के भाग्य चमक जाएंगे।
 
कर्क राशि : आपके दूसरे भाव के स्वामी सूर्य का पांचवें भाव में गोचर अनुकूल परिणाम देगा। संतान सुख मिलेगा। छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा। संबंधों का विस्तार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारी मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा की तरक्की होगी। मेहनत का फल मिलेगा।
 
सिंह राशि : आपके लग्न भाव के स्वामी सूर्य का चौथे भाव में गोचर शुभ परिणाम देगा। गृहस्थ सुखमय रहेगा। खुशियां प्राप्त होगी। यदि आप घर या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे थे तो यह समय आपके लिए अच्छा है। धन और संतान सुख मिलेगा। अहंकार से दूर रहें।
 
तुला राशि : आपके ग्यारहवें भाव के स्वामी सूर्य का दूसरे भाव में गोचर आर्थिक रूप से आपको मजबूत करेगा। अतीत में किए गए निवेश से आपको बड़ा लाभ मिलेगा और आपके बचत में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा हैं तो तरक्की होगी। व्यापारी हैं तो दोगुना लाभ होगा। आपको वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।
 
वृश्चिक राशि : आपके दसवें भाव के स्वामी सूर्य का लग्न भाव में गोचर कई अवसर लेकर आया है। सहकर्मियों को पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। बस अहंकार को खुद पर हावी न होने दें अन्यथा दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार में परेशानी खड़ी हो सकती है। 
 
कुंभ राशि : आपके सातवें भाव के स्वामी सूर्य का दसवें भाव में गोचर शुभ साबित होगा। करियर और नौकरी के लिहाज से यह अच्छे परिणाम देगा। नौकरी में पदोन्नति और व्यापारी हैं तो उन्नति तय है। घर परिवार में भी सुख समृद्धि कायम रहेगी। वाणी पर संयम रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में गरबा उत्सव के दौरान क्या करें और क्या नहीं

Surya kanya Gochar : सूर्य का कन्या राशि में गोचर से 4 राशियों के चमक जाएंगे भाग्य, होगा अचानक से धनलाभ

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का दूसरा दिन : श्राद्ध पक्ष में प्रतिपदा के श्राद्ध का महत्व, जानिए किसका करते हैं श्राद्ध

16 shradh paksha 2024: अकाल मृत्यु जो मर गए हैं उनका श्राद्ध कब और कैसे करें?

Shardiya navratri 2024 ashtami date: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

Vastu Tips: घर में किचन किस दिशा में होना चाहिए और किस दिशा में नहीं होना चाहिए?

Sarvapitri amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या की 10 अनसुनी बातों को जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे

Ketu Gochar : पापी ग्रह केतु के नक्षत्र में होगा गुरु का प्रवेश, 3 राशियों की चमकने वाली है किस्‍मत

Aaj Ka Rashifal: 20 सितंबर 2024, कैसा बीतेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा के दिन जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

अगला लेख
More