सिंह राशि में मंगल का गोचर, जानें किसके लिए शुभ किसके लिए अशुभ

Webdunia
मंगलवार, 4 जुलाई 2023 (18:43 IST)
Mars transit in Leo : मंगल ग्रह 01 जुलाई 2023 की रात 01 बजकर 52 मिनट पर सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह राशि में प्रवेश कर गया है।  मंगल का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण होता है। यह ग्रह जब भी राशि परिवर्तन करता है उसका राशियों पर और धरती पर जबरदस्त प्रभाव पड़ता है। आओ जानते हैं राशियों पर इसका क्या होगा असर।
 
मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए मंगल पहले और आठवें भाव के स्वामी हैं और अब मंगल आपकी कुंडली के पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं। आपके निर्णय सकारात्मक रहेंगे। नौकरी और व्यपार में मिलाजुला प्रभाव रहेगा। हालांकि आर्थिक दृष्टि से यह गोचर शुभ है। पारिवारिक जीवन में सुखद रहेगा। 
 
वृषभ राशि : सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं मंगल का चौथे भाव में गोचर खुद की और माता की सेहत को बिगाड़ सकता है। संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। करियर, नौकरी या व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
 
मिथुन राशि : मंगल आपके छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में तरक्की की योग हैं। आर्थिक दृष्टि से यह गोचर शुभ माना जाता है। व्यापार में अच्छा लाभ कमाएंगे। संबंधों की दृष्टि से, मंगल का यह गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा।
 
कर्क राशि : मंगल आपके पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं जो दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी के लिए यह गोचर शुभ है। धन की आवक बढ़ेगी। आर्थिक समस्या समाप्त होगी। जो लोग व्यापार करते हैं वह इस दौरान अच्छा मुनाफा कमाएंगे। रिलेशनशिप में खुशनुमा और सकारात्मक माहौल रहेगा। 
 
सिंह राशि : मंगल आपके चौथे और नौवें भाव के स्वामी हैं और अब पहले भाव में गोचर कर रहे हैं। नई संपत्ति खरीद सकते हैं। नौकरी और करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में मुनाफा कमा सकते हैं। रिलेशनशिप अच्छी रहेगी।
 
कन्या राशि : मंगल आपके तीसरे और आठवें भाव के स्वामी हैं और अब वे बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इसके चलते कई तरह की चुनौतियों को सामना करना पड़ सकता है। नौकरी या व्यापार में सावधानी से काम करें। परिवार की सेहत की चिंता बनी रहेगी। 
 
तुला राशि : मंगल आपके दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं और जो अब ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। आर्थिक दृष्टि से यह गोचरकाल अच्छा साबित होगा। संबंधों में भी मधुरता रहेगी। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
वृश्‍चिक राशि : मंगल आपके पहले और छठे भाव के स्वामी हैं और अब दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन की भी संभावना है। करियर में उन्नति होगी। व्यपार में मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे। धन की बचत करने में सफल होंगे। 
 
धनु राशि : मंगल आपके बारहवें और पांचवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में समय शानदार रहेगा। व्यापारी हैं तो मुनाफा दोगुना हो जाएगा। रिश्ते में मिठास बनाए रखने में सक्षम होंगे। धन लाभ होगा लेकिन पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
मकर राशि : मंगल आपके चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं। हर क्षेत्र में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस गोचरकाल में सावधानी से आगे बढ़ें। घटना दुर्घटना के संभावना भी है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। सेहत का ध्यान रखें।
 
कुंभ राशि : मंगल आपके तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। करियर के लिहाज़ से यह समय अच्‍छा रहेगा। व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। संबंधों में सुधार होगा। अचानक से धनलाभ हो सकता है। 
 
मीन राशि : मंगल आपके दूसरे और नौवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है। व्यापारी खास लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। मंगल का यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति के लिए अनुकूल रहेगा। पार्टनर के साथ प्रेमपूर्ण रिश्ते बने रहेंगे।

Related News

Show comments

ज़रूर पढ़ें

करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देने का क्या है सही तरीका और पूजा विधि

बुध ग्रह का तुला राशि में उदय, 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ समय

दिवाली से पहले बन रहा गुरु पुष्य योग, जानिए इस बार क्यों माना जा रहा है सबसे शुभ मुहूर्त

करवा चौथ पर उत्तर प्रदेश के शहरों में कब निकलेगा चांद?

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

20 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

20 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

करवा चौथ की पूजा कैसे करें

karwa chauth 2024: करवा चौथ पर कौन सा रंग पहनना चाहिए, जानें 12 राशिनुसार

Guru Pushya Nakshatra 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि का योग, जानें क्या करें इस दिन

अगला लेख
More