मंगल ने बदला घर, 5 राशियों पर होगा शुभ असर, 7 राशियों पर टूट सकता है कहर

Webdunia
बुधवार, 18 मई 2022 (12:29 IST)
Mangal grah ka Meen rashi me parivartan 2022 : मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि की कुंभ राशि से निकलकर मंगल अब 17 मई 2022 से बृहस्पति की मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल का मीन में गोर वैसे तो सभी के लिए शुभ होता है लेकिन वर्तमान में ग्रहों की स्थिति को देखते हुए 5 रशियों के लिए यह शुभ साबित होगा और 7 राशियों को इससे सतर्क रहना होगा अन्यथा यह जीवन में उथल पुथल मचा सकता है।
 
 
5 राशियों पर होगा शुभ असर:
 
1. वृषभ राशि: मंगल आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी सारी परेशानी समाप्त हो जाएगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा और भाग्य का साथ मिलेगा। दांपत्यजीव में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 
 
2. मिथुन राशि: मंगल आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेगा जो कि अत्यंत ही शुभ है। आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में दोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। भूमि और भवन से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। व्यापार में लाभ होगा। 
 
3. कर्क राशि: मंगल आपकी राशि के नवम भाग्य गोचर करेगा। यदि आप धर्म कर्म के कार्य करते हैं तो आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। विदेश से जुड़े कार्य कर रहे हैं तो सफल होंगे। करियर में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग हैं।
 
4. तुला राशि: मंगल आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। आपके शत्रु परास्त होंगे। सेहत में सुधार होगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। परिवार में मिले शुभ समाचारों से प्रसन्नता का माहौल बनेगा।
 
5. मकर राशि: मंगल आपकी राशि के तृतीय भाव में गोचर करेगा। आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोतरी होगी। आप हर तरह का कार्य आसानी से कर पाएंगे। नौकरी या व्यापार हर क्षेत्र में विजयी होगी। सभी अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

7 राशियों पर टूट सकता है कहर:
 
1. मेष राशि :आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर कर रहा है। यह गोचर शुभ नहीं माना जाता है। आपके जीवन में भागदौड़ बढ़ जाएगी। लंबी यात्रा के योग हैं। अनावश्‍यक खर्चा होगा, जिसके चलते मानसिक परेशानी हो सकती है।
 
2. सिंह राशि: मंगल आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर करेगा। आपको क्रोध पर काबू रखकर अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। जीवन में अप्रत्याशित उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आपको नौकरी में या व्यापारी हैं तो व्यापार में सूझबूझ एवं संयम से काम लेगा होगा। परिवार से भी संबंध खराब हो सकते हैं।
 
3. कन्या राशि: आपकी राशि के सप्तम भाव में मंगल का गोचर दांपत्य जीवन में उथल पुथल मचा सकता है। साझेदारी के कार्य में आपको सतर्क रहना होगा। नौकरी में मिलाजुला समय रहेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते को सुधारें। लोगों की मदद करें।
 
4. वृश्चिक राशि: आपकी राशि के पंचम भाव में मंगल का गोचर मिलेजुले परिणाम वाला रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कष्ट रह सकता है। शिक्षा में अड़चन आ सकती है। हालांकि नौकरी में उच्चाधिकारियों से संबंध बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों से बनाकर रखें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
5. धनु राशि: आपकी राषि के चतुर्थ भाव में मंगल का गोचर अप्रत्याशित रहेगा। हालांकि आपकी मेहनत से सुखद परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भवन, वाहन या भूमि क्रय कर सकते हैं। हालांकि परिवार में कलह का सामना करना पड़ सकता है।
 
6. कुंभ राशि: आपकी राशि के द्वितीय भाव में मंगल का गोचर उतार और चढ़ाव वाला साबित होगा। आपको अपने क्रोध और जिद पर काबू रखना होगा, वर्ना नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। 
 
7. मीन राशि: मंगल आपकी राशि के प्रथम भाव यानी की लग्न में गोचर करेगा जिसके चलते आपके स्वभाव में उग्रता बढ़ सकती है। आप अपने व्यवहार या कार्य से घर बैठे-बिठाए ही मुसीबत मोल ले लेंगे। हालांकि इस दौरान परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होने की संभावन भी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mahalaxmi Vrat 2024 : महालक्ष्मी व्रत के 16 दिन, जानें कैसे करें पूजन

Shukra Gochar : शुक्र गोचर से बना मालव्‍य योग, छप्‍पर फाड़कर मिलेगा 3 राशियों को धन

Dussehra 2024: शारदीय नवरात्रि इस बार 10 दिवसीय, जानिए कब रहेगा दशहरा?

Ganesh Visarjan 2024: गणेश विसर्जन का 10वें दिन का शुभ मुहूर्त 2024, विदाई की विधि जानें

Surya gochar 2024 : शनि की सूर्य पर शुभ दृष्टि से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

सभी देखें

नवीनतम

14 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

14 सितंबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष आ रहा है, जानिए कुंडली में पितृदोष की पहचान करके कैसे करें इसका उपाय

Kanya sankranti 2024: कन्या संक्रांति कब है, क्या है इसका महत्व, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Shani gochar 2025: शनि के कुंभ राशि से निकलते ही इन 4 राशियों को परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

अगला लेख
More