बहन-भाई के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को मनाते समय रखें इन बातों का विशेष ध्यान, जानें शुभ समय...

श्री रामानुज
रक्षाबंधन का त्योहार प्रत्येक वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस वर्ष पूर्णिमा 26 अगस्त 2018, रविवार के दिन पड़ रही है। 25 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 16 मिनिट से सावन पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी, जो 26 अगस्त की शाम 5 बजकर 25 मिनिट तक रहेगी। 
 
बहन-भाई के इस पवित्र प्रेमपूर्ण त्योहार को मनाते समय इन बातों पर अवश्य ध्यान दें।
 
1. राखी बांधने का शुभ मुहूर्त अवश्य देखें। शास्त्रों में हर शुभ काम के लिए एक शुभ मुहूर्त का निर्धारण किया गया है। मान्यता है कि भाई की दीर्घायु और खुशियों की कामना एक शुभ मुहूर्त में की जाए तो सारे कष्ट दूर होते हैं।
 
2. इस बार रक्षाबंधन पर धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। 
 
3. शुभ मुहूर्त 26 अगस्त को सुबह 5.59 से दोपहर 3.37 बजे तक रहेगा। 
 
4. राखी बांधने का यह समय अशुभ रहेगा :- 
 
राहु काल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक, यम घंटा- दोपहर 3.38 से 5.13 बजे तक। 
 
5. राखी बांधते हुए इस मंत्र का उच्चारण करें, इससे भाई दीर्घायु होता है : -
 
'येन बद्धो बलिराजा, दानवेन्द्रो महाबलः तेनत्वाम प्रति बद्धनामि रक्षे, माचल-माचलः'
 
या 
 
ॐ यदाबध्नन्दाक्षायणा हिरण्यं, शतानीकाय सुमनस्यमाना:। 
तन्मस्आबध्नामि शतशारदाय, आयुष्मांजरदृष्टिर्यथासम्।।
 
6. भद्राकाल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है, परंतु इस वर्ष रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, भद्राकाल सूर्य उदय होने से पहले ही समाप्त हो जाएगा।
 
7. 37 वर्ष बाद रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। अतएव उपरोक्त बातों के आधार पर इस त्योहार को उल्लासपूर्वक मनाएं।

ALSO READ: राखी पर क्यों लगाते हैं भाई को कुमकुम-तिलक और चावल, जानें महत्व

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या गया जी श्राद्ध से होती है मोक्ष की प्राप्ति !

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष में कब किस समय करना चाहिए पितृ पूजा और तर्पण, कितने ब्राह्मणों को कराएं भोजन?

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष आ रहा है, जानिए कुंडली में पितृदोष की पहचान करके कैसे करें इसका उपाय

Shukra Gochar : शुक्र गोचर से बना मालव्‍य योग, छप्‍पर फाड़कर मिलेगा 3 राशियों को धन

वास्तु के अनुसार कॉर्नर के फ्लैट का क्या होता है प्रभाव, जानें

सभी देखें

नवीनतम

Lunar eclipse 2024: 17 या 18 सितंबर, कब है चंद्र ग्रहण? भारत में दिखाई देगा या नहीं, नोट कर लें सूतक काल और उपाय

Aaj Ka Rashifal: 17 सितंबर का दैनिक राशिफल, जानिए सभी राशियों का हाल

Surya gochar in kanya: सूर्य के कन्या राशि में जाने से क्या होगा 12 राशियों का हाल, जानिए राशिफल

17 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

17 सितंबर 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख
More