sundarkand

गरीबी सता रही है तो नदी में करें इस तरह दीप प्रवाहित, जानिए अन्य फायदे

अनिरुद्ध जोशी
किसी दीपक को जलाकर देव स्थान पर रखकर आना या उन्हें नदी में प्रवाहित करना दीपदान कहलाता है। आओ जानते हैं कि कैसे और क्यों नदी में दीप प्रवाहित करते हैं और क्या है इसके फायदे।
 
 
कैसे करते हैं दीपदान?
*आटे के छोटेसे दीपक बनाकर उसमें थोड़ासा तेल डालकर पतलीसी रुई की बत्ती जलाकर उसे पीपल या बढ़ के पत्ते पर रखकर नदी में प्रवाहित किया जाता है। अक्सर कार्तिक माह में नदी में दीप प्रवाहित करते हैं। खासकर देव दिवाली पर। समय-समय पर नदी में दीप प्रवाहित करने से दरिद्रता का नाश हो जाता है।
 
क्यों करते हैं दीप नदी में प्रवाहित?
*अपने पितरों की मुक्ति की कामना हेतु करते हैं दीपदान।
*अपने किसी संकट से मुक्ति की कामना हेतु करते हैं दीपदान।
*यह प्रभु के समक्ष निवेदन प्रकट करने का एक तरीका होता है।
*अकाल मृत्यु से बचने के लिए करते हैं दीपदान।
 
 
दीपदान करने के फायदे :
1. पूरे कार्तिक मास में सरसों के तेल का दीपक बहती हुई नदी में प्रवाहित करने से दरिद्रता दूर होती है और गरीबी दूर हो जाती है।
2. कार्तिक माह में भगवान विष्णु या उनके अवतारों के समक्ष दीपदान करने से समस्त यज्ञों, तीर्थों और दानों का फल प्राप्त होता है।
3. लक्ष्मी माता और भगवान विष्णु को प्रसन्न कर उनकी कृपा हेतु करते हैं दीपदान।
4. यम, शनि, राहु और केतु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए करते हैं दीपदान।
5. सभी तरह के अला-बला, गृहकलह और संकटों से बचने के लिए करते हैं दीपदान।
6. जीवन से अंधकार मिटे और उजाला आए इसीलिए करते हैं दीपदान।
7. मोक्ष प्राप्ति के लिए करते हैं दीपदान।
8. किसी भी तरह की पूजा या मांगलिक कार्य की सफलता हेतु करते हैं दीपदान।
9. घर में धन समृद्धि बनी रहे इसीलिए भी करते हैं दीपदान।
10. माघ माह और कार्तिक माह में दीप प्रवाहित करने से सभी तरह के पाप मिट जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

28 अगस्त 2026 को वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण: संपूर्ण जानकारी, सूतक काल और राशिफल

नेपाल में जलप्रलय और भविष्य मालिका: क्या 600 साल पुराने श्लोक में मिलती है ऐसी आपदा की भविष्यवाणी? जानें सच

27 August Birthday: आपको 27 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख