हरियाली अमावस्या के दिन धन, आरोग्य, संतान, बुद्धि, ऐश्वर्य और सौभाग्य के लिए लगाएं विशेष पेड़

Webdunia
हरियाली अमावस्या का त्योहार सावन में प्रकृति पर आई बहार की खुशियों का जश्न है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति के करीब लाना है। गांवों में इस दिन मेले लगाए जाते हैं तो कहीं दंगल का आयोजन भी किया जाता है। कुछ स्थानों पर इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा कर उसके फेरे लगाने तथा मालपुए का भोग लगाने की परंपरा है। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य रोपना चाहिए। इस बार यह त्योहार 11 अगस्त शनिवार को आ रहा है।
 
कामना सिद्धि हेतु कौन-सा वृक्ष लगाएं 
 
लक्ष्मी प्राप्ति के लिए : तुलसी, आंवला, केला, बिल्वपत्र का वृक्ष। 
 
आरोग्य प्राप्ति के लिएः ब्राह्मी, पलाश, अर्जुन, आँवला, सूरजमुखी, तुलसी। 
 
ऐश्वर्य व सौभाग्य प्राप्ति हेतु: अशोक, अर्जुन, नारियल, ब़ड़ (वट) का वृक्ष। 
 
संतान प्राप्ति हेतु: पीपल, नीम, बिल्व, नागकेशर, गु़ड़हल, अश्वगंधा। 
 
मेधा वृद्धि प्राप्ति हेतु: आँक़ड़ा, शंखपुष्पी, पलाश, ब्राह्मी, तुलसी। 
 
सुख प्राप्ति के लिए: नीम, कदम्ब, घने छायादार वृक्ष। 
 
आनन्द प्राप्ति के लिए : हरसिंगार (पारिजात) रातरानी, मोगरा, गुलाब। हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपण का अधिक महत्व है। शास्त्रों में कहा गया है कि एक 1 पेड़ 10 पुत्रों के समान होता है। पेड़ लगाने के सुख बहुत होते हैं और पुण्य उससे भी अधिक। वृक्षों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने हेतु परिवार के प्रति व्यक्ति को हरियाली अमावस्या पर एक-एक पौधा रोपण करना चाहिए। 

ALSO READ: 11 अगस्त शनिवार को है हरियाली अमावस्या, जानिए बारह राशियों पर क्या होंगे प्रभाव, साथ में उपाय भी...
Show comments

ज़रूर पढ़ें

दिवाली पर क्यों बनाते हैं रंगोली? जानिए क्या है रंगोली का इतिहास

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव का त्योहार कब है, जाने पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि

रंगोली में इन 18 शुभ प्रतीकों का है खास महत्व, धर्म और आस्था को मजबूत करती है ये कला

Dhanteras 2024 date and time: धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि और यमदेव की पूजा का शुभ मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

23 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

23 अक्टूबर 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

Ahoi ashtami 2024: अहोई अष्टमी की पूजा क्यों करते हैं? जानें सही तिथि और पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: राशिफल 22 अक्टूबर, आज क्या कहती है आपकी राशि (पढ़ें 12 राशियां)

अगला लेख
More