dharma sangrah
✕

मीन राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

WD Feature Desk
Meen Rashi Love Life 2024 : यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि मीन है। यदि आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम में है या कहें कि लव लाइफ जी रहे हैं तो जानिए कि 2024 में कैसी जमेगी आपकी आपने पार्टनर के साथ।
 
मीन राशि प्रेम-रोमांस लव लाइफ 2024 | Meen Rashi Love Romance Life 2024: वर्ष की शुरुआत में मंगल की पंचम भाव पर दृष्टि के चलते बाद में वर्ष के अंत में मंगल का पंचम गोचर प्रेम संबंधों में तनाव पैदा करेगा। आपसी कहासुनी के चलते संबंध खत्म भी हो सकते हैं। हालांकि शुक्र और बुध के वर्ष की शुरुआत में आपके नवम भाव में होने से आपको प्रेमी के साथ यात्रा का सुख मिलेगा तब आपको वाणी पर संयम रखने की जरूरत होगी। 
 
परिवार की बात करें तो बृहस्पति आपके दूसरे भाव में रहकर पारिवारिक समस्याओं को दूर करने में मदद करेंगे। लेकिन दूसरी तरफ, शनि देव की दृष्टि भी आपके दूसरे भाव पर रहेगी, ऐसे में यदि आपने वाणी पर संयम नहीं रखा तो विवाद होगा। मंगल और सूर्य भी चतुर्थ भाव पर दृष्टि और राहु के मीन में होने से आप में उग्रता और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। संतान की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहने वाला है। विवाह नहीं हुआ है तो अभी अड़चने आ सकती है। बृहस्पति के उपाय करने से दूर होगी।
 
 
वर्ष की शुरुआत में दूसरे भाव का बृहस्पति परिवार में आपसी सामंजस्यता बिठाने का कार्य करेगा। आपकी वाणी को सुधारेगा और रिश्ते में प्रेम बढ़ाएगा। वैवाहिक संबंधों में सुधार का योग बनेगा। आपके भाग्य की वृद्धि होगी। राहु के प्रथम भाव में और केतु का सप्तम भाव में गोचर बना रहने से वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनती रहेंगी। मंगल की पंचम पर दृष्टि होने से संतान को समस्या हो सकती है। लंबी पारिवारिक यात्रा के योग हैं। हालांकि इस वर्ष घरेलू जिम्मेदारी बढ़ सकती है, वृद्ध, वरिष्ठ जनों की देखभाल के लिए भी समय देना पड़ सकता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Numerology Horoscope: 9 से 15 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

12 नवंबर को मंगल का सिंह राशि में महागोचर: देश-दुनिया में मचेगी हलचल, जानें क्या होंगे 5 बड़े बदलाव?

11 November Birthday: आपको 11 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 11 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख