Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : जीत किसकी

हमें फॉलो करें अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : जीत किसकी
बादशाह अकबर जंग में जाने की तैयारी कर रहे थे। फौज पूरी तरह तैयार थी। बादशाह भी अपने घोड़े पर सवार होकर आ गए। साथ में बीरबल भी था। बादशाह ने फौज को जंग के मैदान में कूच करने का निर्देश दिया।

मैदान जाते वक्त बादशाह ने बीरबल से क्या पूछा....


webdunia
FILE

बादशाह आगे-आगे थे, पीछे-पीछे उनकी विशाल फौज चली आ रही थी।
रास्ते में बादशाह को जिज्ञासा हुई और उन्होंने बीरबल से पूछा- क्या तुम बता सकते हो कि जंग में जीत किसकी होगी?

बीरबल ने बादशाह के प्रश्न का क्या दिया उत्तर...


webdunia
FILE

हुजूर, इस सवाल का जवाब तो मैं जंग के बाद ही दूंगा। बीरबल ने कहा।

कुछ देर बाद फौज जंग के मैदान में पहुंच गई। वहां पहुंचकर बीरबल ने कहा- हुजूर, अब मैं आपके सवाल का जवाब देता हूं और जवाब यह है कि जीत आपकी ही होगी।

बादशाह के मन की शंका का बीरबल ने ‍कैसे किया निवारण...


webdunia
FILE

यह तुम अभी कैसे कह सकते हो, जबकि दुश्मन की फौज भी बहुत विशाल है। बादशाह ने शंका जाहिर की।

हुजूर, दुश्मन हाथी पर सवार हैं और हाथी तो सूंड से मिट्टी अपने ऊपर ही फेंकता है तथा अपनी ही मस्ती में रहता है, जबकि आप घोड़े पर सवार है और घोड़ों को तो गाजी मर्द कहा जाता है। घोड़ा आपको कभी धोखा नहीं देगा।’ बीरबल ने कहा।

उस जंग में जीत बादशाह अकबर की ही हुई।

(समाप्त)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi

विज्ञापन
जीवनसंगी की तलाश है? भारत मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें - निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!